Health Tips: किचन में रखें ये सामान, शुगर और BP जैसी बीमारियों की हो जाएगी छुट्टी

Health Tips: अगर आप अपने किचन में पहले से ही हेल्दी फूड्स रखते हैं। उनका सेवन करने से कई तरह की गंभीर बीमारियों की टेंशन खत्म हो जाएगी। बाजार से खरीदे गए प्रोसेस्ड तेल, चीनी, फ्रूट जूस जैसी तमाम चीजों से दूरी बना लें। इनकी जगह कोल्ड प्रेस्ड तेल,, गुड़ और ताजे फलों का भंडार बढ़ा सकते हैं। इसी तरह अपने भोजन में मोटे अनाजों का जरूर इस्तेमाल करें

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 9:33 AM
Story continues below Advertisement
फ्रोजेन वेजिटेबल की जगह ताजा सब्जियों और ताजे फलों का इस्तेमाल करना चाहिए

Health Tips: आज कल की भागदौड़ बरी जिंदगी और बदलती लाइफ स्टाइल से लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हार्ट से जुड़ी बीमारियां अब आम हो गई हैं। वहीं हमारे घरों में खाने पीने का कुछ ऐसी भी चीजें आती रहती हैं, जो सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। ऐसे में अगर आप अपने किचन में कुछ ऐसी चीजों की जगह दें, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो। अपनी सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। इससे हम काफी हद तक ब्लड शुगर, बीपी और हार्ट जैसी बीमारियों से बच सकते हैं।

हेल्थ से जुड़े जानकारों का कहना है कि अगर आप मोटापे, डायबिटीज, हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी खतरनाक बीमारियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए अपनी मोटे अनाजों को जगह जरूर दें। प्रोसेस्ड तेल, फ्रूट जूस जैसी चीजों से हमेशा के लिए दूरी बना लें।

मोटे अनाज के आटे का करें इस्तेमाल


रिफाइंड आटे से फाइबर निकल जाता है। इसकी जगह आप मोटे अनाज के आटे का इस्तेमाल जरूर करें। यह आसानी से पचता है और इससे ब्लड शुगर भी नहीं बढ़ता है। इसके लिए आप सिंघाड़ा, जौ, बाजरा, ज्वार के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें शुगर कम बनता है। नियमित रूप से सिंघाड़े के आटे से बनी रोटियां ख सकते हैं। इससे आपको दिल के रोगों का जोखिम कम करने, ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने, वजन कम करने आदि में मदद मिल सकती है। अन्य मोटे अनाजों में भी फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।

शहतूत खाने से लिवर की समस्या फौरन हो जाएगी खत्म, सेहत के लिए है वरदान

गुड़ का करें इस्तेमाल

आमतौर पर घरों चीनी का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। यह सेहत के लिए हानिकारक माना गया है। इसकी जगह गुड़ का इस्तेमाल जरूर करें।

कोल्ड प्रेस्ड तेल

आमतौर पर किचन में लोग प्रोसेस्ड वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। इसमें कई तरह के केमिकल और हाई पॉलिसैचुरेटेड फैट का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी जगह कोल्ड प्रेस्ड वेजिटेबल ऑयल का इस्तेमाल जरूर करें। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इससे बीपी, डायबिटीज जैसी बीमारियों का जोखिम कम हो जाएगा।

हमेशा ताजी सब्जियों का करें इस्तेमाल

किचन में हमेशा ताजी सब्जियों का ही इस्तेमाल करें। अगर सब्जियों को पहले फ्रिज में रख देते हैं। इसके बाद उन्हें इस्तेमाल करते हैं तो यह गलत तरीका है। इससे उन सब्जियों में मौजूद पोषक तत्वों में कमी आने लगती है। कुछ फ्रोजन सब्जियों को ज्यादा दिनों तक ताजा रखने के लिए नमक या चीनी का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी सब्जियां सेहत के लिए बेहद हानिकारक हैं।

ताजे फलों का करें सेवन

ताजे फलों का सेवन करने से डायबिटीज, बीपी जैसी बीमारियों को जोखिम कम हो जाता है। फ्रूट जूस का इस्तेमाल करने से फाइबर की मात्रा कम हो जाती है। जिससे डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।