Shahtoot Benefits: फल कोई भी हों, आमतौर पर सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसकी वजह ये है कि इनमें कई तShahtoot Benefits: शहतूत का फल खाने में जितना स्वादिष्ट होता है। उतना ही सेहतमंद भी होता है। यहह फल दिखता भी बेहद खूबसूरत है। इसके सेवन से शरीर के कई अंगों को लाभ होता है। यह त्वचा, बाल से लेकर किडनी, लिवर तक के लिए हेल्दी माना गया है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, पानी, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, पोटैशियम, आयरन, विटामिन C, विटामिन K, विटामिन A, E, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, राइबोफ्लेविन बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई गंभीर बीमारियों के चपेट में आने से बच सकते हैं।
आमतौर पर खुले मैदान में शहतूत का पौधा ज्यादा उगता है। इसके रंगों की बात करें तो कच्चा होने पर हरा, पकने पर लाल, बैंगनी दिखता है। शहतूत को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। शहतूत खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। इसके साथ ही शरीर को अन्य फायदे भी मिलते हैं।
आज कल बाल झड़ना तो आम बात हो गई है। शहतूत में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। यह स्किन और बालों के लिए बेहद जरूरी तत्व है। यह स्किन को रूखेपन से बचाता है और बालों को अपने नेचुरल कलर को बरकरार रखने में मदद करता है। इतना ही नहीं शहतूत के सेवन से बालों का झड़ना भी कम हो जाता है।
पाचन तंत्र हो जाएगा दुरुस्त
शहतूत का एक गुण डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारना भी है। अगर आप गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो उनके लिए यह किसी टॉनिक से कम नहीं है। यह पाचन तंत्र में आई सूजन को भी कम करता है।
कैंसर के मरीजों के लिए है वरदान
शहतूत कैंसर के जोखिम को कम करने में शरीर की मदद करता है। दरअसल शहतूत में पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड जैसे प्लांट बेस्ड यौगिक मौजूद होते हैं। यह कैंसर सेल्स को कम करने में मदद करते हैं। इस तरह से शहतूत कैंसर रोगियों को कई तरह की परेशानियों से बचाने मदद करता है।
शहतूत में विटामिन C, विटामिन A और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप शहतूत के जूस का सेवन कर सकते हैं।
शहतूत के सेवन से लिवर से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। इतना ही नहीं यह किडनी के लिए भी फायदेमंद माना गया है।
शहतूत के पत्तों को घाव या फोड़े पर लगाना काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से जल्द ही घाव भर जाते हैं। अगर आपको खुजली की समस्या है तो इसके पत्तों का लेप करने से फायदा मिलता है।