Credit Cards

IPL 2022 में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स का एक अहम सदस्य पाया गया Covid-19 पॉजिटिव

IPL की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 6:06 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Capitals की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) टीम का एक अहम सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट (Patrick Farhart) कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। टीम को कल शनिवार (16 अप्रैल) को अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से खेलना है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि फिलहाल डीसी की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है। आईपीएल की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। फिलहाल वह आइसोलेशन में हैं और दिल्ली कैपिटल्स की मेडिकल टीम उनकी कड़ी निगरानी कर रही है।

क्या RCB के खिलाफ रद्द होगा मैच?


इस बीच, सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि कल RCB के खिलाफ होने वाले मैच को रद्द किया जा सकता है। हालांकि, आईपीएल ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

फरहार्ट के अलावा अभी तक कोई भी कोरोना केस आईपीएल 2022 में सामने नहीं आया है। आईपीएल 2020 का पूरा सीजन भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण UAE में खेला गया था, जबकि आईपीएल 2021 का आधा सीजन कोरोना केसों के कारण स्थगित करना पड़ा था।

IPL 2021 का पहला भाग भारत में खेला गया था, जबकि दूसरा भाग यूएई में आयोजित किया गया था। अब आईपीएल 2022 सिर्फ मुंबई और पुणे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तरफ से जारी सख्त कोविड प्रोटोकॉल के तहत आयोजित किए जा रहे हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Apr 15, 2022 6:06 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।