IRCTC लेह और लद्दाख के लिए लाया है शानदार टूर पैकेज, कम पैसे में करें दोस्तों के साथ ट्रिप

IRCTC आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज लेह और लद्दाख के लिए है। इसमें आप काफी कम पैसे में इन दोनों ही जगहों की सैर कर पाएंगे। यह टूर पैकेज खास तौप पर देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आपको काफी कम किराये में लद्दाख और लेह का एयर टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है

अपडेटेड May 05, 2023 पर 5:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IRCTC आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज लेह और लद्दाख के लिए है

गर्मियों के महीने में अपनी छुट्टियों के इंजॉय करने के लिए कई सारे लोग पहाड़ों का ट्रिप प्लान करते हैं। ऐसे में अगर आप भी ऐसे ही लोगों की लिस्ट में शामिल हैं तो IRCTC आपके लिए एक बेहद ही शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। यह टूर पैकेज लेह और लद्दाख के लिए है। इसमें आप काफी कम पैसे में इन दोनों ही जगहों की सैर कर पाएंगे। यह टूर पैकेज खास तौप पर देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आपको काफी कम किराये में लद्दाख और लेह का एयर टूर पैकेज ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी हर एक डिटेल के बारे में।

कहां से शुरू होगा IRCTC का ये टूर

IRCTC के इस लद्दाख और लेह टूर पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली एयरपोर्ट से सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर होगी। यात्री सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर लेह एयर पोर्ट पर लैंड करेंगे। इसके बाद सैलानी होटल में चेक इन करेंगे। होटल में कुछ देर तक आराम करने के बाद सैलानी लेह की लोकल मार्केट की सैर पर भी जा सकते हैं। टूर के तीसरे दिन सैलानी नाश्ता करके लेह-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शांति स्तूप और लेह पैलेस की सैर करेंगे। इसके बाद टूरिस्ट इंडियन आर्मी द्वारा बनाए गए हॉल ऑफ फेम और गुरुद्वारा पत्थर साहिब की सैर भी करेंगे। इसके बाद सैलानी उस चुंबकीय पहाड़ी की सैर भी करेंगे जहां पर गाड़ी ढलान की उलटी तरफ चलती है। इसके बाद सैलानियों को सिंधु और जांस्कर नदियों के संगम और अलची मठ की सैर भी कराई जाएगी।


टूर के तीसरे दिन का प्लान

टूर के तीसरे दिन सैलानी नुब्रा घाटी की सैर पर जाएंगे। इसके बाद सैलानी खारदुंगला दर्रे से ड्राइव करके भारत के सबसे उत्तरी कोने में बसे गांव हुंदर की सैर भी करेंगे। रात को सैलानी नुब्रा घाटी में ही आराम करेंगे। टूर के चौथे दिन सैलानी नाश्ते के बाद टर्टुक घाटी की यात्रा पर निकल जाएंगे। टर्टुक घाटी को भारतीय सेना ने पाकिस्तान के साथ लड़ाई में 1971 में जीता था। रास्ते में सैलानियों को सियाचिन वॉर मेमोरियल और थांग जीरो प्वाइंट पर भी ले जाया जाएगा। टर्टुक घाटी एक वक्त में फेमस सिल्क रूट के रास्ते में पड़ती है।

Kedarnath Yatra: मौसम साफ होते ही केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू, लेकिन सतर्कता बरत रही उत्तराखंड सरकार

आगे का टूर प्लान

टूर के पांचवे दिन सैलानी नाश्ता करके पैंगोंग झील की यात्रा पर रवाना होंगे। यह झील भारत और चीन का बॉर्डर भी है। इस झील पर थ्री ईडीयट फिल्म की शूटिंग भी हो चुकी है। टूर के छठे दिन सैलानी झील पर ही सूरज उगने के मनोरम नजारे का लुत्फ उठाएंगे। इसके बाद सैलानी वापस लेह के लिए रवाना हो जाएंगे। रास्ते में सैलानियों को थिक्से मठ, शे पैलेस, और रैंचों स्कूल जिसे कि थ्री ईडियट्स स्कूल के नाम से भी जाना जाता है वहां की सैर कराई जाएगी। टूर के आखिरी यानी कि सातवें दिन सैलानी सुबह का नाश्ता करके वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।

क्या है टूर का किराया और मिलने वाली सुविधाएं

IRCTC के इस 6 दिन और सात रातों वाले टूर पैकेज में सैलानियों को एयर टिकट, साइटसीन के लिए एसी गाड़ियां, होटल में रूम का इंतजाम, नाश्ता, लंच और डिनर, टूरिस्ट गाइड और जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन सिलेंडर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। इस टूर पैकेज के लिए आपको 38,990 रुपये तय किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।