Iron Rich Food: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां फैल जाती हैं। हेल्दी डाइट नहीं लेने के चलते शरीर में खून की कमी हो सकती है। ये समस्याएं महिलाओं में ज्यादा देखने में मिलती हैं। इसकी वजह ये है कि हर महीने पीरियड्स जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है। इंसान के शरीर में खून का काम ठीक उस तरह होता है। जैसे किसी गाड़ी में पेट्रोल डालने से गाड़ी बिना रुके चलती है। तेल खत्म होने पर फौरन गाड़ी रुक जाती है। ऐसे ही इंसान के शरीर में भी ब्लड की बेहतर मात्रा होना बहुत जरूरी है।
अगर शरीर में खून की कमी हो जाए तो कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। लिहाजा इसे दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है। खून की मात्रा सही बनी रहे, इसके लिए कुछ सुपरफूड जरूर खाएं। हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स बता रहे हैं जो आपको आसानी से मिल जाएंगे।
चुकंदर शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ चुकंदर पेट की गैस की परेशानी में भी फायदेमंद है। इतना ही नहीं त्वचा को जंवा बनाए रखने में चुकंदर बेहद कारगर है। चुकंदर से ज्यादा लौह तत्व इसकी पत्तियों में होता है। चुकंदर का जूस रोजाना पीना चाहिए। आमतौर पर महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी ज्यादा रहती है। उनके लिए ये जूस बेहद फायदेमंद है। चुकंदर के जूस में पोटेशियम, विटामिन C, मैग्नीज समेत अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
अगर आप रोज अनार खाएं तो आपकी आयरन की कमी दूर हो सकती है। अनार का जूस फायदेमंद माना जाता है। अनार में मैग्नीशियम, कैल्शियम, विटामिन C के साथ ही अच्छी खासी मात्रा में आयरन पाया जाता है। एक गिलास गुनगुने दूध में दो चम्मच अनार पाउडर डालकर रोजाना पीएं। इससे हीमोग्लोबिन जबरदस्त तरीके से बढ़ सकता है।
खून की कमी के कारण शरीर में कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। इसकी असली वजह होती है आयरन की कमी है। ऐसे में चक्कर आना, सर चकराना, हाथ पैर में कंपन होने जैसी कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर के 1 महीने के रोजाना सेवन करने से खून की कमी दूर हो जाएगी। इससे अंदरूनी ताकत भी बढ़ेगी। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
1 कप पकी ब्रोकली में करीब 1 मिलीग्राम तक आयरन मिल सकता है। अगर यह हमारी डेली डाइट में शामिल है तो इससे हीमोग्लोबिन की कमी पूरी हो सकती है। इतना ही नहीं ब्रोकली खाने से विटामिन C की कमी पूरी होती है। शरीर को बेहतर आयरन मिलता है। ब्रोकली से फाइबर और विटामिन भी मिलता है।
मेथी खून को साफ करने के साथ साथ हीमोग्लोबिन बढ़ाती है। इसे पालक के साथ मिलाकर खाने से ब्लड में इजाफा होता है। अगर यह नहीं खा पाते हैं तो इनका जूस पी सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।