Iron Rich Food: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इससे शरीर में कई तरह की बीमारियां फैल जाती हैं। हेल्दी डाइट नहीं लेने के चलते शरीर में खून की कमी हो सकती है। ये समस्याएं महिलाओं में ज्यादा देखने में मिलती हैं। इसकी वजह ये है कि हर महीने पीरियड्स जैसी चीजों का सामना करना पड़ता है। इंसान के शरीर में खून का काम ठीक उस तरह होता है। जैसे किसी गाड़ी में पेट्रोल डालने से गाड़ी बिना रुके चलती है। तेल खत्म होने पर फौरन गाड़ी रुक जाती है। ऐसे ही इंसान के शरीर में भी ब्लड की बेहतर मात्रा होना बहुत जरूरी है।
