Roman Colosseum: इटली की कल्चर और टूरिज्म मिनिस्ट्री ने उन टूरिस्टों के खिलाफ एक्शन लेने का ऐलान किया है जो अपना या अपनी गर्लफ्रेंड का नाम रोम के सबसे चर्चित बिल्डिंग कोलोसियम की दीवारों पर लिखते हैं। रोमन कोलोसियम की दीवारों पर लिखने के लिए पहले भी टूरिस्टों पर भारी जुर्माने लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई एक वीडियो शेयर करते हुए रेयान लुत्ज कहते हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी ऐतिहासिक इमारत को भी कोई ऐसे खराब कर सकता है।
इटली के कल्चर मिनिस्टर Gennaro Sangiuliano के मुताबिक 2000 साल पुराने इस खास एंपीथिएटर पर लिखना काफी गंभीर मुद्दा है। जो भी इस तरह की घटना को अंजाम देता है उसे ढूंढकर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इटली की एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक ये इस साल की चौथी घटना है। हाल ही में जिसने भी ये काम किया है उसे डॉलर 15000 (लगभग 12 लाख रुपए) का फाइन और पांच साल की जेल होगी।
एक वीडियो से हरकत में आया प्रशासन
टूरिज्म मिनिस्टर Daniel Santanche के मुताबिक टूरिस्टों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि वो अपने एक्शंस को गंभीरता से लेना शुरू करें। इटली के कल्चर और हिस्ट्री के सम्मान के लिए कहते हैं कि हम ऐसे लोगों को अपने देश की यात्रा की बिलकुल इजाजत नहीं दे सकते जो इस तरह की हरकतें करते हैं। Lutz जिन्होंने हाल ही में रोमन कोलोसियम की दीवार पर किसी को लिखते हुए देखा, कहते हैं कि जब मैंने एक आदमी को बिना किसी परवाह के कोलोसियम की दीवार पर अपना नाम लिखते हुए देखा तो मैंने तुरंत उसकी वीडियो बना ली। जैसे ही मैं उसके पास गया और पूछा कि ये क्या है? ये क्या है? तो वो मेरी ओर मुढ़े और बस मुस्कुरा दिए।
2014 में एक रूसी टूरिस्ट पर डॉलर 25000 (लगभग 20 लाख रुपए) का फाइन लगाया गया था और उसे चार साल की जेल भी हुई थी। इस टूरिस्ट ने रोमन कोलोसियम की दीवार पर एक बहुत बड़ा K लिखा था। इसके अगले ही साल दो अमेरिकी टूरिस्टों के खिलाफ भी दीवार पर नाम लिखने के चलते कार्रवाई की गई थी। इटली की टूरिज्म लॉबी ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि 2023 में टूरिस्टों की संख्या में काफी अधिक उछाल आया है। 2019 में टूरिस्टों की संख्या को भी अब क्रॉस कर लिया गया है।