कटहल में छिपा है सेहत का खजाना, आंख और हड्डियों के लिए रामबाण, जानिए कच्चा खाएं या पका

Jackfruit: कटहल में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मी का मौसम आते ही यह बाजार में मिलने लगता है। कटहल के कई तरह की जायकेदार डिशेज बनाई जाती हैं। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। यह एनीमिया, हड्डियां मजबूत, आंखों, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें इतना फाइबर होता है कि अमरूद और केला भी इसके सामने फेल हो जाएंगे

अपडेटेड Jun 07, 2023 पर 12:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Jackfruit: कटहल का सेवन डायबिटीज, पेट से जुड़ी समस्याएं यहां तक कि त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है

Jackfruit: गर्मी का मौसम शुरू होते ही कई तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। इसमें कटहल भी शामिल है। बहुत से लोगों को कटहल की सब्जी काफी पसंद होती है। कुछ लोग इसे पकाकर भी खाते हैं। कटहल से बनी हर एक डिश का स्वाद लाजवाब होता है। कटहल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। कटहल किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसके ऐसे-ऐसे फायदे हैं। जिन्हें सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। कटहल में विटामिन C की मात्रा भरपूर होती है। वहीं इसमें फाइबर भी इतना होता है कि अमरूद और केला भी इसके सामने फेल हो जाएंगे।

कटहल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ ही डाइजेशन इंप्रूव होता है। इसके साथ ही यह कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है। हार्ट, कैंसर और पाइल्स की समस्या में कटहल काफी फायदेमंद साबित होता है।

कच्चा कटहल खाएं या पका हुआ


कटहल में विटामिन, मिनरल्स, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, कार्बोहाइड्रेट, इलेक्ट्रोलाइट्स, फाइबर और प्रोटीन पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन B जैसे कि राइबोफ्लेविन, थियामिन के साथ ही मैग्नीशियम, पोटेशियम, कॉपर, मैंगनीज और फाइबर भी मौजूद होते हैं। लोग कच्चा और पका दोनों तरह का कटहल खाते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कौन सा कटहल सेतह के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। ऐसे में आपकी जनकारी के लिए बता दें कि कच्चे कटहल में प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। वहीं पके हुए कटहल में कार्बोहाइड्रेटेड की मात्रा कच्चे कटहल से कम होती है। ऐसे में कच्चा कटहल पके हुए के मुकाबले ज्यादा फायदेमंद होता है।

Diabetes का इलाज हो गया अब बेहद आसान, वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता

कटहल के फायदे

आंखों के लिए फायदेमंद है कटहल

कटहल में मौजूद बीटा कैरोटीन आंखों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद है। यह कॉर्निया की फंक्शनिंग में काफी मदद करता है।

हड्डियों के लिए काफी अच्छा है

कटहल में मौजूद कैल्शियम, पॉटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपकी हड्डी को मजबूत रखने में अहम भूमिका निभाती है।

शुगर लेवल करता है कंट्रोल

कटहल में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। डायबिटीज के मरीज कटहल आराम से खा सकते हैं। इससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

एनीमिया की बीमारी से रहेंगे दूर

कटहल में काफी ज्यादा विटामिंस, मिनरल्स कॉपर, मैग्नीज, मैंग्नीशियम, विटामिन A, C, E, होते हैं। यह शरीर में खून बनाने का काम भी करती है। आयरन की कमी की वजह से ज्यादातर महिलाएं एनीमिया का शिकार हो जाती हैं। कटहल खाने से एनीमिया की परेशानी दूर हो जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।