Krishna Janmashtami 2023: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग बड़ी धूम-धाम के साथ मानते हैं। हिंदुओं के बीच श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का बहुत महत्व है। यह त्योहार सभी कृष्ण भक्त मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म इसी दिन हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी को भगवान कृष्ण के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। त्योहार के दिन मंदिरों, घरों और यहां तक कि सार्वजनिक स्थानों को भगवान कृष्ण के सम्मान में सजाया जाता है।
