Credit Cards

जापान में इंसान से कुत्ता बना शख्स, 12 लाख हुए खर्च, अब पांडा या भालू बनने की चाहत

इंसान से कुत्‍ता बनकर चर्चा में आए जापानी शख्‍स टोको इन दिनों फिर से सुर्खियों में छाए हुए हैं। टोकों की अब ख्‍वाह‍िश है कि वो अब भालू या पांडा बनना चाहता है। इसके लिए वो दौलत लुटाने के ल‍िए भी तैयार है। टोको ने इंसान से कुत्ता बनने पर 12 लाख रुपये खर्च किए थे

अपडेटेड Jun 03, 2024 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
जापानी शख्स टोको अपनी बचपन की चाहते को पूरा करना चाहते हैं। इसके लिए कई तरह के जानवर का रूप धारण करना चाहते हैं।

जापान में एक शख्स 12 लाख रुपये खर्च कर इंसान से कुत्ता बन गया था। अब यह शख्स पांडा और भालू बनना चाहता है। इस शख्स ने अपना असली नाम नहीं बताया है। लेकिन इसे टोको के नाम से जाना जाता है। इस शख्स ने खुद को कुत्ता में बदलने के लिए 14,000 डॉलर (12 लाख रुपये) खर्च किए थे। अब वो दूसरा के रूप में बदलना चाहता है। इसके लिए वो अपनी दौलत लुटाने के लिए तैयार है। वह अपने यूट्यूब चैनल ‘I want to be an animal’ से अक्‍सर वीडियोज शेयर करता है। ये वीडियो काफी मजेदार होते हैं। उसके वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। करीब 65,000 सब्सक्राइबर्स हैं।

टोको ने अपने YouTube चैनल 'आई वांट टू बी एन एनिमल' पर कहा कि वह जानवर बनने और कुत्ते के रूप में बाहर घूमने के अपने बचपन के सपने को पूरा करना चाहते है। उसने साल 2023 में इंसान से कुत्ता बनने का संकल्प लिया था। इसके बाद ज़ेपेट नाम की एक ड्रेस कंपनी ने उसके ल‍िए कुत्‍ते की ड्रेस डिजाइन की। इसे बनाने में उसे 40 दिन लगे। जब इस ड्रेस को वह पहनकर बाहर आया, तो हूबहू कुत्‍ता नजर आया. उसे देखकर पहचान पाना मुश्क‍िल ही नहीं नामुमक‍िन था।

टोको अब बनना चाहता है दूसरा जानवर


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टोको अब कुत्ते की जगह कोई और जानवर बनना चाहते हैं। टोको ने बताया कि अब वो पांडा, भालू, लोमड़ी और बिल्ली जैसे जानवरों का रूप धारण करना चाहता है। इसके अलावा टोको ने कहा कि वह किसी और ब्रीड का कुत्ता भी बन सकते हैं। टोको कहते हैं कि अभी वह कुत्ता बन कर खुश हैं, लेकिन एक कुत्ता बन कर रहना काफी कठिन है। उन्होंने कहा कि कुत्ते और इंसान की बनावट और उनकी आदतें काफी अलग होती हैं। यही वजह है कि एक इंसान कुत्ता बन कर आसानी से नहीं जी सकता है।

कुत्ते को इन चुनौतियों का करना पड़ता है सामना

टोको ने बताया क‍ि कुत्ते को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। कुत्‍तों और इंसानों की कंकाल संरचनाएं अलग-अलग होती हैं। ज‍िस तरह से हम अपने पैरों और बाहों को मोड़ते हैं। कुत्‍ते वैसा बिल्‍कुल नहीं करते हैं। कुत्ते की तरह चलना बहुत मुश्किल होता है। इसकी सफाई भी बेहद चुनौतीपूर्ण है। यह कुछ ही घंटे में गंदा हो जाता है। जब भी मैं बाहर जाता हूं, तो जाहिर तौर पर गंदगी तो मिलती ही है। मौजूदा समय में मैं उन गतिविधियों पर शोध कर रहा हूं जो कुत्ते की तरह दिखती हैं।

मछली पकड़ने गए कपल की लगी लॉटरी, झील के तट पर मिले 83 लाख रुपये नगद, पुलिस ने कहा अपने पास रखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।