Amazon के मालिक Jeff Bezos पर गंभीर आरोप, हाउसकीपर्स से 14 घंटे तक कराते थे काम, बाथरूम के लिए जाना होता था बाहर

दिग्गज कारोबारी जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) पर उनके घर काम करने वाली पूर्व हाउसकीपर Mercedes Wedaa ने नस्लवाद और गंदी परिस्थितियों में काम करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 5:49 PM
Story continues below Advertisement
Jeff Bezos और अन्य आरोपियों का पक्ष रखने वाले अटॉर्नी हैरी कोरेल का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है और इसके खिलाफ अपना पक्ष रखा जाएगा।

दिग्गज कारोबारी जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) पर उनके घर काम करने वाली पूर्व हाउसकीपर Mercedes Wedaa ने नस्लवाद और गंदी परिस्थितियों में काम करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। वेडा का आरोप है कि अमेजन (Amazon) के मालिक बेजॉस के घर पर काम करते हुए नस्लवाद झेलना पड़ा और गंदगी के बीच रहकर काम करना पड़ा।

वेडा ने आरोप लगाया है कि उनसे घंटों काम कराया गया और वह ब्रेक भी नहीं ला पा रही थीं। कभी-कभी तो उन्हें एक दिन में 10-14 घंटे काम करने पड़ते थे। इसके अलावा वेडा का कहना है कि वह आसानी से वाशरूम भी नहीं जा पाती थीं। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक वेडा ने सीएटल की स्टेट कोर्ट में मामला दर्ज कराया है।

Coal Mine Auction: कोयले के कॉमर्शियल माइन के छठे राउंड की नीलामी आज से शुरू, निर्मला सीतारमन करेंगी लॉन्च


क्या है वेडा का आरोप

गीकवायर की रिपोर्ट के मुताबिक वेडा ने सिर्फ जेफ बेजॉस ही नहीं बल्कि दो कंपनियों Zefram LLC और Northwestern LLC के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है जिसके जरिए बेजॉस अपने निजी निवेश और संपत्तियों को मैनेज करते हैं। दर्ज मामले के मुताबिक बेजॉस के घर में निर्धारित ब्रेक रूम नहीं था। हाउसकीपर्स को खिड़की पर चढ़कर बाहर जाकर ग्राउंड्सकीपर्स के बाथरूम तक जाना होता था क्योंकि जब बेजॉस या उनका परिवार मुख्य घर पर रहता था तो उन्हें अंदर के बाथरूम में जाने की इजाजत नहीं होती, सिवाय सफाई के।

वेडा का आरोप है कि बेजॉस के मैनेजर्स में एक उनके साथ गाली-गलौज करते थे, आक्रामक हो जाते थे। वेडा का आरोप है कि गोरे लोगों की तुलना में हिस्पैनिक स्टॉफ मेंबर्स के साथ अलग तरीके से व्यवहार किया जाता था। वेडा बेजॉस के सीएटल स्थित घर पर काम करती थी। कोर्ट में दाखिल मामले के मुताबिक उन्होंने जब असमानता और अनुचित वर्किंग कंडीशंस में काम की शिकायत की तो उन्हें गलत तरीके से निकाल दिया गया।

Adani Wilmar के सितंबर नतीजे से निवेशकों का मूड खराब, शेयरों में 2% से अधिक गिरावट

Jeff Bezos के पक्ष का क्या है कहना

बेजॉस और अन्य आरोपियों का पक्ष रखने वाले अटॉर्नी हैरी कोरेल का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं, उनमें कोई सच्चाई नहीं है और इसके खिलाफ अपना पक्ष रखा जाएगा। नॉर्दवेस्टर्न एलएलसी के एक इनसाइडर यानी अंदरूनी मामलों के जानकार ने GeekWire से बातचीत में सभी आरोपों से इनकार किया है।

इस शख्स ने कहा कि बेजॉस के स्टॉफ के लिए ब्रेक रूम के तौर पर दो एरिया थे और दोनों में ही बैठने की व्यवस्था, माइक्रोवेव, फ्रीज, एयर फ्रॉयर, कॉफी मशीन और स्नैक्स थे। इनसाइडर के मुताबिक स्टॉफ के लिए इन ब्रेकरूम के समीप कई बाथरूम हैं। हर दिन स्टॉफ को फ्री में लंच उपलब्ध कराया जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।