Get App

Jharkhand Fire News: झारखंड में बड़ा हादसा! चाईबासा में आग लगने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, 5 साल से कम थी सभी मासूमों की उम्र

Jharkhand Fire News: पुलिस के मुताबिक यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे पुआल के ढेर के पास खेल रहे थे। भीषण हादसे पूरे गांव में मातम पसर गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी

अपडेटेड Mar 17, 2025 पर 5:59 PM
Story continues below Advertisement
Jharkhand Fire News: आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी

Jharkhand Fire News: झारखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार (17 मार्च) को एक मकान के पास पुआल के ढेर में आग लगने से चार मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी बच्चे पांच साल के थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना चाईबासा के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गितिलिपि गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई। उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे पुआल के ढेर के पास खेल रहे थे। भीषण हादसे पूरे गांव में मातम पसर गया है। अधिकारियों ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि दमकल कर्मियों को इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, "घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।" उन्होंने कहा कि अचानक आग लगने से चार मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई। SP के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चे जब घर के एक कमरे में रखे पुआल में खेल रहे थे, तभी अचानक वहां आग लग गई। कुछ ही देर में यह आग पूरे घर में फैल गई। हादसे के वक्त घर में कोई बड़ा व्यक्ति मौजूद नहीं था। सभी वयस्क अपने-अपने काम में व्यस्त थे।


आग जब फैल गई तक गांव की एक महिला बिरंग गगराई वहां पानी लेने पहुंची और उसने चारों बच्चों को आग में फंसे देखा। महिल ने बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि वह असफल रही। पुलिस जब मौके पर पहुंचीं तो चारों बच्चे जल चुके थे। बाद चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकालने का प्रयास किया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

'जी न्यूज' के मुताबिक, आगजनी की सूचना मिलते ही एसडीओ महेंद्र छोटन उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर बासुदेव मुंडा, बीडीओ सत्यम कुमार, सीओ मनोज कुमार मिश्रा और थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। फिर आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था।

ये भी पढ़ें- PM Modi Podcast: पीएम मोदी के बयान से चीन गदगद, लेक्स फ्रीडमैन के साथ पॉडकास्ट पर ड्रैगन की आई प्रतिक्रिया

'दैनिक जागरण' के मुताबिक, मृतक बच्चों में अर्जुन चातार का 5 साल का बेटा प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच वर्षीय बेटा साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो साल का लड़का रोहित सुंडी और एक 5 साल की लडकी भूमिका सुंडी शामिल हैं। चारों मासूमों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Akhilesh Nath Tripathi

Akhilesh Nath Tripathi

First Published: Mar 17, 2025 5:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।