Apple Inc भारतीयों के लिए लाई बंपर जॉब्स, जानिए कहां मिलेगी पोस्ट, लोकेशन से जुड़ी हर डिटेल

Apple Inc Job Alert : ऐपल ने भारत में अपने रिटेल स्टोर्स के लिए वर्कर्स की भर्ती शुरू कर दी है। कंपनी की दूसरे पदों पर भी भर्ती की योजना है, क्योंकि वह देश में स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी के करियर पेज पर भारत में वर्कर्स के लिए कई पदों का उल्लेख किया गया है। इनमें बिजनेस एक्सपर्ट, जीनियस, ऑपरेशन एक्सपर्ट और टेक्निकल स्पेशलिस्ट शामिल हैं

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 8:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Apple ने अपनी वेबसाइट पर वर्तमान में भारत में कंपनी के लिए सैकड़ों खाली पदों के बारे में जानकारी दी है

Apple Inc Job Alert : ऐपल ने भारत में अपने रिटेल स्टोर्स के लिए वर्कर्स की भर्ती शुरू कर दी है। कंपनी की दूसरे पदों पर भी भर्ती की योजना है, क्योंकि वह देश में स्टोर्स खोलने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग ने फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के हवाले से यह जानकारी दी है। कंपनी के करियर पेज पर भारत में वर्कर्स के लिए कई पदों का उल्लेख किया गया है। इनमें बिजनेस एक्सपर्ट, जीनियस, ऑपरेशन एक्सपर्ट और टेक्निकल स्पेशलिस्ट शामिल हैं। Apple ने अपनी वेबसाइट पर वर्तमान में भारत में कंपनी के लिए सैकड़ों खाली पदों के बारे में जानकारी दी है।

इन शहरों में मिलेगी नौकरी

इसके अलावा, शनिवार को देश के भीतर मुंबई और नई दिल्ली जैसे शहरों के लिए कुछ रिटेल जॉब्स की जानकारी पोस्ट की गई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, कैलिफोर्निया के कूपरटिनो बेस्ड कंपनी की दुनिया के सबसे तेजी से उभरते स्मार्टेफोन मार्केट्स में से एक भारत में रिटेल स्टोर शुरू करने की योजना है।


Apple के लिए Pegatron ने भारत में बनाना शुरू किया iPhone14, बनी दूसरी बड़ी सप्लायर

भले ही कंपनी ने 2020 में अपनी ऑनलाइन डायरेक्ट सेल शुरू कर दी थी, लेकिन उसकी अपने ब्रिक एंड मोर्टार स्टोर्स खोलने की योजना पर अमल नहीं हो सका है। Apple ने इस खबर पर अभी तक टिप्पणी नहीं की है।

भारत में शुरू करने जा रही iPhone 14 का उत्पादन

इससे पहले, Apple Inc ने कंपनी विविधता लाने की रणनीति के तहत भारत में उत्पादन शुरू करने की योजना का ऐलान किया था। इसके तहत वह भारत में अपनी नई आईफोन 14 (iPhone 14) सीरीज के कुछ मॉडल्स का उत्पादन शुरू करने जा रही है।

Foxconn unit चेन्नई में बीते साल सितंबर से ही भारतीय बाजार के लिए iPhone 14 series के स्मार्टफोन्स की असेंबलिंग शुरू कर चुकी है। वर्तमान में घरेलू मांग को पूरा करने के लिए भारत में 80 फीसदी आईफोन फोक्सकॉन के साथ भागीदारी में बनाए जा रहे हैं।

2 ट्रिलियन क्लब से बाहर हुई Apple, iPhone बनाने वाली कंपनी के शेयरों में इस कारण भारी गिरावट

इसके अलावा चीन में कोविड-19 से जुड़ी बंदिशों, क्रिसमस और जनवरी के लूनर ईयर से पहले Apple iPhones के उत्पादन को खासी बंदिशों का सामना करना पड़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।