Get App

इस काले बीज के पानी से डायबिटीज फौरन हो जाएगा कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल और लिवर के लिए भी रामबाण

Kalonji Benefits: पुरुषों की कई समस्याओं में कलौंजी के बीज बेहद फायदेमंद होते हैं। इसे रोजाना डाइट में शामिल करने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। कलौंजी के नियमित सेवन से लिवर और हार्ट हेल्दी रहते हैं। इससे वजन को भी कंट्रोल कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल आमतौर पर अचार, मठरी, पूरी आदि बनाने में किया जाता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड May 21, 2023 पर 12:10 PM
इस काले बीज के पानी से डायबिटीज फौरन हो जाएगा कंट्रोल, कोलेस्ट्रॉल और लिवर के लिए भी रामबाण
कलौंजी में एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और फोलिक एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं

Kalonji Benefits: कलौंजी के छोटे-छोटे काले दाने बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इनमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है। कलौंजी को मंगरैल या निजेला सैटाइवा और ब्लैक सीड् के नाम से जाना जाता है। इनका इस्तेमाल आमतौर पर अचार, मठरी, पूरी आदि बनाने में किया जाता है। इतना ही नहीं कई व्ंयजनों में भी कलौंजी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। कलौंजी के सेवन से डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। कलौंजी पानी के नियमित सेवन से लिवर और हार्ट हेल्दी रहता है। कलौंजी का सेवन शहद या पानी के साथ डायरेक्ट कर सकते हैं।

वैसे भी आज के समय में खराब डाइट और भागदौड़ भरी जीवनशैली के कारण पुरुषों की सेहत पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ऐसे में, पुरुषों के लिए कलौंजी के बीज वरदान साबित हो सकते हैं। शरीर की इम्यूनिटी से लेकर स्टैमिना बढ़ाने तक कलौंजी के बीज का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या आज के समय में एक ग्लोबल समस्या बन चुकी है। इनफर्टिलिटी दूर करने के लिए भी कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद है।

इनफर्टिलिटी की समस्या में फायदेमंद

कलौंजी में एंटी-ऑक्सीडेंट, कैल्शियम, कॉपर, आयरन और फोलिक एसिड शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके बीज का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर बढ़ता है। टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को सेक्स हॉर्मोन कहा जाता है। इनफर्टिलिटी की समस्या से निपटने के लिए कलौंजी के बीज का सेवन आप डॉक्टर की सलाह लेकर कर सकते हैं। इसके साथ ही कलौंजी को दूध के साथ मिलाकर पीने से स्टैमिना बूस्ट होता है। इसका सेवन करने से कमजोरी की समस्या में भी फायदा मिलता है। साथ ही शरीर में खून की कमी दूर होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें