Get App

Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल करने जा रहे हैं शादी, फरवरी में हुई थी सगाई

Karan Deol Wedding: 32 साल के करण देओल अब शादी करने जा रहे हैं। 6 साल से डेट करने के बाद अब वो द्रिशा आचार्य के साथ मुंबई में शादी करेंगे। इस शादी में उनके परिवार के अलावा फिल्म जगत की सभी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। 18 फरवरी 2023 को दोनों ने सगाई की थी। द्रिशा जहां दुबई में पली बड़ी हैं वहीं करण देओल का बचपन मुंबई में बीता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2023 पर 10:45 AM
Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल करने जा रहे हैं शादी, फरवरी में हुई थी सगाई
18 फरवरी 2023 को दोनों की सगाई हुई थी। दोनों की शादी की रिसेप्शन बांद्रा मुंबई स्थित Taj Land’s End में होगी।

Karan Deol Wedding: सनी देओल के बेटे करण देओल बहुत जल्द अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड  द्रिशा आचार्य के साथ शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के आखिरी में दोनों शादी के अटूट में बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसे में इसे बचपन का प्यार बोलना गलत नहीं होगा। एक तरफ देओल परिवार है तो दूसरी और दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय की फिल्मी फैमिली।

करण देओल ने 2019 में पल पल दिल के पास से डेब्यू किया था। अब वो अपनी फैमिली के साथ अपने 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके दादा धर्मेंद्र के अलावा चाचा बॉबी देओल भी होंगे। करण देओल 32 साल के हैं और अपनी स्कूलिंग Ecole Mondiale World School मुंबई से पूरी की है। करण देओल ने एक्टिंग Rahul Rawail एक्टिंग स्कूल से सीखी है।

द्रिशा आचार्य दिग्गज फिल्ममेकर बिमल रॉय की पड़पोती हैं। वो बिमल रॉय की बेटी रिंकी भट्टाचार्य की नातिन हैं।द्रिशा की मां का नाम चिमू आचार्य है जो रिंकी की बेटी और बिमल रॉय की नातिन हैं। 1998 में चिमू दुबई चली गई थीं जहां उन्होंने 2002 में अपनी खुद की इवेंट कंपनी खोली। द्रिशा ने Jumeirah College दुबई से अपनी पढ़ाई की है।

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी एक खास 3 दिन का सेलिब्रेशन होगा। मुंबई में ये सेलिब्रेशन 16 जून से लेकर 18 जून के बीच होगा। जुहू स्थित धर्मेंद्र के बंगले में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। करण और द्रिशा पिछले 6 सालों से कमिटेड रिलेशनशिप में हैं। 18 फरवरी 2023 को दोनों की सगाई हुई थी। दोनों की शादी की रिसेप्शन बांद्रा मुंबई स्थित Taj Land’s End में होगी। उनकी शादी में बॉलीवुड जगत की काफी सारी सेलेब्रिटीज मौजूद रहेंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें