Get App

VIDEO: पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए रोकी कार, नाराज शख्स ने कांस्टेबल को कार के बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा

Shivamogga VIDEO: कर्नाटक के शिवमोग्गा में एक शख्स ने चेकिंग के लिए गाड़ी रोके जाने से इतना नाराज हो गया कि पुलिस कांस्टेबल को चलती कार के बोनट पर 100 मीटर से अधिक तक घसीटता चला। वीडिया सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराजगी है। कई यूजर्स ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कानून लागू करने वालों के लिए राज्य सम्मान खत्म हो गया है

Akhileshअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 12:40 PM
VIDEO: पुलिसकर्मी ने चेकिंग के लिए रोकी कार, नाराज शख्स ने कांस्टेबल को कार के बोनट पर 100 मीटर तक घसीटा
Shivamogga VIDEO: शख्स ने पुलिस कांस्टेबल को अपनी कार के बोनट पर 100 मीटर तक घसीटता रहा

Shivamogga VIDEO: कर्नाटक के शिवमोग्गा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति कथित तौर पर एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपनी कार के बोनट पर 100 मीटर से अधिक दूरी तक घसीटता रहा। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने अपनी कार चलाते समय एक ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट से चिपकाकर घसीटता रहा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी को कार के बोनट से चिपके हुए दिखाया गया है। यह घटना तब हुई जब चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी प्रभु ने मिथुन नामक आरोपी को रोकने की कोशिश की।

न्यूज 18 के मुताबिक, यह घटना बुधवार (23 अक्टूबर) दोपहर को एक व्यस्त सड़क पर हुई, जब नियमित चेकिंग के दौरान प्रभु ने मिथुन की गाड़ी को रोकने की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने उसे सड़क किनारे पार्क करने के लिए कहा। लेकिन चालक ने कथित तौर पर आक्रामक तरीके से जवाब दिया। उसने अधिकारी से बचने का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की। एक शख्स ने इस चौंकाने वाले क्षण को अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया जब प्रभु कार के बोनट पर थे और चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी।

अधिकारी द्वारा वाहन को रोकने के प्रयासों के बावजूद मिथुन ने 100 मीटर से अधिक समय तक गाड़ी चलाना जारी रखा और अंत में आगे जाकर रुक गया। इस घटना में अधिकारी बाल-बाल बच गया। वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, व्यक्ति को पुलिस वाले से बहस करते हुए देखा जा सकता है, जो कार के सामने खड़ा था। वह उसे कार पार्क करने के लिए कह रहा था। इसके बजाय, मिथुन ने कथित तौर पर कार की रफ्तार बढ़ा दी और ट्रैफिक अधिकारी कार के बोनट के ऊपर चढ़ गया। हालांकि, वह घटनास्थल से भागने से पहले लगभग 100 मीटर बाद रुक गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें