Credit Cards

Karwa Chauth 2023: सीमा हैदर ने रखा करवा चौथ का व्रत, मायके से आया पूजा का सामान

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए पूरी श्रृद्धा और आस्‍था के साथ करती हैं। करवा चौथ की पूजा अक्‍सर महिलाएं समूह में करती हैं और एक-दूसरे के साथ करवा बदलकर यह पूजा की जाती है। इस बीच पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भी पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इसके लिए सीमा बेहद उत्साहित हैं

अपडेटेड Nov 01, 2023 पर 11:56 AM
Story continues below Advertisement
Karwa Chauth 2023: हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है।

Karwa Chauth 2023: आज देशभर में कई महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखे हुए हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का निर्जला उपवास रखती हैं। इस बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पहली बार करवा चौथ का व्रत रखे हुए हैं। सीमा ने अपने पति सचिन की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा है। करवा चौथ पूजा का सामान सीमा हैदर के वकील और मुंहबोले भाई एपी सिंह की मां ने भेजा है। सीमा ने वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

सीमा ने वीडियो में कहा है कि सनातम धर्म के रिवाज के अनुसार वह व्रत रखेगी। सीमा ने जानकारी दी कि पहले करवा चौथ के लिए वकील एपी सिंह की मां ने लहंगा, पूजन- सामग्री समेत अन्य सामान भेजा है। सनातम धर्म की रीति-रिवाज के आधार पर करवा चौथ का व्रत रखूंगी। पति की लंबी आयु के लिए कामना करूंगी।

भारत जैसा कोई देश नहीं


सीमा ने कहा कि भारत जैसा सुंदर देश पूरी दुनिया में नहीं है। यहां हर त्योहार को एक अलग खुशी को साथ मनाया जाता है। जिसे किसी के लिए भूलना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि यह उनका पहला करवा चौथ है। इसे लेकर वो बेहद खुश हैं। सीमा हैदर ने कहा कि परिवार की सुख शांति के लिए भी कामना करूंगी। सीमा ने अपने मुंह बोले भाई एपी सिंह और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। जय श्रीराम और राधे-राधे बोलकर सीमा ने अपनी बात खत्म की। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Karwa Chauth 2023: जानिए करवाचौथ का इतिहास, महत्व और शुभ मुहूर्त, कल जरूर बरतें ये सावधानी

सीमा ने इससे पहले जन्माष्टी का त्योहार भी धूमधाम से मनाया था। उन्होंने रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया था। सीमा ने वकील एपी सिंह को राखी बांधी थी और पैर छूकर आर्शीवाद भी लिया था। बता दें कि पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई को बस से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा के मुताबिक वह अपने भारतीय प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने आई थी, जो ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।