Get App

Kim Kardashian को पुरानी तस्वीरों से पहचानना हुआ मुश्किल, लाखों की प्लास्टिक सर्जरी से ऐसे पलटी काया

42 साल की किम कार्दाशियन अपनी पूरी फैमिली में सबसे ज्यादा अमीर हैं। अरबों की संपत्ति की मालकिन किम ने अपनी खूबसूरती को मेनटेन करने के लिए करोड़ों खर्च किए हैं। अगर उनकी प्लास्टिक सर्जरी की ही बात करें तो उन्होंने शुरुआत में 50 लाख रुपए खर्च किए थे। समय के साथ बदला उनका ये रूप रंग आप भी देखिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2023 पर 7:38 PM
Kim Kardashian को पुरानी तस्वीरों से पहचानना हुआ मुश्किल, लाखों की  प्लास्टिक सर्जरी से ऐसे पलटी काया
किम कार्दाशियन ने अब तक ढेरों सर्जरी करवाई हैं अगर आप उनकी पुरानी तस्वीरें देखें तो पहचान भी नहीं पाएंगे।

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी के जमाने में हर कोई पिक्चर परफेक्ट दिखना चाहता है। लोग अपनी बॉडी और लुक्स को परफेक्ट करने के लिए भारी से भारी कीमत चुकाने को तैयार हैं। कार्दाशियन फैमिली इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। फैमिली में से अगर आप किम कार्दाशियन की बात करें तो उन्होंने भी वक्त के साथ खुद को काफी बदला है। उनके चेहरे से लेकर पूरी बॉडी तक सारे हिस्से प्लास्टिक सर्जरी की मदद से ट्रांसफॉर्म किए गए हैं। आप भी इन महंगी सर्जरी की कीमत जान दंग रह जाएंगे। किम कार्दाशियन ने लगभग 50,000 यूरो अपने शरीर की सर्जरी में लगाए हैं जो लगभग 45 लाख रुपए हो जाते हैं।

चेहरे में किए हैं किम कार्दाशियन ने बदलाव

उनके शरीर के सारे अंगों की बात ना करके कुछ खास हिस्सों पर फोकस करते हैं। किम ने अपनी हेयरलाइन, चेहरा, छाती, कमर और कमर के नीचे के हिस्से की सर्जरी करवाई है। हर हिस्से की प्लास्टिक सर्जरी के लिए उन्होंने एक अलग कीमत चुकाई है। हेयरलाइन सर्जरी के लिए किम कार्दाशियन ने लगभग 600 यूरो 53,000 रुपए खर्च किए हैं। हेयरलाइन सर्जरी की मदद से एक्ट्रेस ने अपने बेबी हेयर्स और माथे की शेप को सही करवाया है। पूरे चेहरे की सर्जरी के लिए किम ने यूरो 4000 लगभग 4 लाख रुपए खर्च किए हैं।

बॉडी पर खर्च किए लाखों रुपए 

किम के चेहरे को अगर ध्यान से देखें तो उनके गालों, होंठ और जॉ लाइन में काफी बदलाव किए गए हैं। अपनी छाती की खास शेप के लिए टीवी स्टार किम ने लगभग 9  लाख रुपए की सर्जरी करवाई है। किम कार्दाशियन ने अपनी कमर को पहले से भी ज्यादा पतला करवाया है। वहीं कमर के नीचे के हिस्से की शेप को भी एक सही आकार दिया है। दोनों में टीवी स्टार ने कुल 35 लाख रुपए खर्च किए हैं।

पूरी फैमिली ने करवाई है सर्जरी

सिर्फ किम कार्दाशियन ही नहीं बल्कि उनके परिवार से काइली जेनर, क्लोई कार्दाशियन, क्रिस जैनर और कैंडल जैनर ने भी खास तरह से अपनी बॉडी का स्ट्रक्चर करवाया है। पूरी फैमिली में किम कार्दाशियन सबसे ज्यादा अमीर हैं। किम की नेटवर्थ लगभग 18 अरब है। टीवी स्टार और बिजनेसवुमेन होने के अलावा 42 साल की किम चार बच्चों की मां हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें