Kiwi Benefits: कीवी को सुपरफूड भी कहा जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। इसमें विटामिन C, विटामिन K, फोलेट, पोटेशियम, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होते हैं। कीवी का नियमित रूप से सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे खून की कमी दूर होती है। इतना ही नहीं पाचन पाचन तंत्र भी बेहतर बना रहता है। ज्यादा कीवी का सेवन करना भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर दिन भर में कितने कीवी खाना चाहिए।
कीवी मूलत:चीन में उगाया जाता है। ये वहां का राष्ट्रीय फल है। पर इसकी लोकप्रियता और पोषण मूल्य के चलते अब इन्हें न्यूजीलैंड, ब्राजील समेत कई और देशों में भी उगाया जाने लगा है।
दिन भर में कितनी कीवी का करें सेवन?
कीवी का ज्यादा सेवन करने से पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर सेहत की कमी को दुरुस्त करने के लिए दिन भर में कितनी कीवी खानी चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिन भर में 1-2 कीवी खाना पर्याप्त हैं। अगर ज्यादा बीमार हैं तो तीन कीवी का सेवन कर सकते हैं। एक दिन में 3 से ज्यादा कीवी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सेहत बिगड़ने का जोखिम बढ़ सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट कीवी का सेवन करना चाहिए। इससे इम्यून सिस्टम को बढ़ाया जा सकता है।
कीवी फ्रूट प्रेगनेंसी में खाना चाहिए
हरे रंग के कीवी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो प्रेगनेंट महिला और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। ये फल पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। इसमें शुगर और फैट कम और विटामिन C भारी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में कीवी बेहद फायदेमंद होता है। वहीं कीवी में कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता है। लेकिन अगर आपको गैस्ट्राइटिस की प्रॉब्लम है तो कीवी खाने से बचना चाहिए।
कीवी से डेंगू रहेगा कोसों दूर
डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। जिससे उबरने में समय लगता है। लेकिन कीवी डेंगू से रिकवरी करने में मदद कर सकती है। कीवी में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है। जिससे डेंगू से लड़ने में मदद मिलती है। कीवी का जूस पीने से शरीर में तरल पदार्थ बने रहते हैं। जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा, कीवी में पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक भी होता है। जिससे एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है।
कीवी बेहतर नींद में है मददगार
अगर आपको रात के समय हमेशा नींद न आने की शिकायत रहती है। तब ऐसी स्थिति में अपनी डाइट में कीवी को जरूर शामिल करें। कीवी में सेरोटोनिन होता है जो हमारे अंदर के हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। बेहतर नींद के लिए जरूरी है कि आप रात को सोने से कम से कम एक घंटा पहले कीवी का सेवन करें।