Get App

Kiwi: रोजाना सिर्फ 2 कीवी का करें सेवन, हजारों रुपये की होगी बचत, जानिए इस विदेशी फल के फायदे

Kiwi: बाजार में उपलब्ध फलों में से एक कीवी भी एक तरह का फल है। कीवी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियों में फायदा मिलता है। सर्दियों में इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए कीवी का सेवन जरूर करें। ये स्वाद और सेहत दोनों के लिए एक अच्छा फल है

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 14, 2023 पर 11:59 AM
Kiwi: रोजाना सिर्फ 2 कीवी का करें सेवन, हजारों रुपये की होगी बचत, जानिए इस विदेशी फल के फायदे
कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है। इसमें संतरे से दोगुनी मात्रा में विटामिन C पाया जाता है।

कीवी एक विदेशी फल है। यह स्वाद में मीठा-खट्टा होने के साथ ही यह हमारे शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, E, फोलेट और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह आपको कई तरह की बीमारियों से बचाने का काम करता है। आप किसी भी सीजन में कीवी खा सकते हैं। कीवी खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जिससे रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। ऐसे में कीवी को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होती है। कीवी में कैलीरी बहुत कम होती है। लिहाजा फिटनेस का ध्यान रखने वाले कीवी खाना खूब पसंद करते हैं।

कई गंभीर बीमारियों के जोखिमों से बचने के लिए भी कीवी का सेवन कर सकते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। यानी अगर आप नियमित रूप से कीवी का सेवन करते हैं तो आप हर महीने बीमारियों पर होने वाले खर्च को कम कर सकते हैं। कीवी में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है। कीवी में फाइबर होता है। जिससे पाचनशक्ति बढ़ती है।

प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करे कीवी

डेंगू के मरीजों के लिए कीवी खाना काफी फायदेमंद होता है। डेंगू के मरीजों का प्लेटलेट्स का स्तर गिर जाता है। जिसके कारण डॉक्टर्स भी कीवी खाने की सलाह देते हैं। प्लेटलेट्स बढ़ाने में कीवी काफी मदद करता है। कीवी बच्चों को लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर बच्चों को कीवी खिलाया जाए तो उनके बॉडी के विकास में मदद मिलती है। संक्रमण होने का खतरा भी कम होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें