कुणाल कामरा ने Ola Electric और भाविश अग्रवाल पर फिर साधा निशाना, बोले- 'ऐसा पब्लिक प्लान बनाओ, जिसमें मुझे नौकरी पर रखना शामिल न हो'

Ola Electric की सर्विस को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के चलते भारी उद्योग मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर्स के ऑडिट का आदेश दिया है। भारत के ई-स्कूटर बाजार में ओला इलेक्ट्रिक की 27% बाजार हिस्सेदारी है। कंपनी में 8 अगस्त 2024 तक प्रमोटर्स के पास 36.78 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Oct 18, 2024 पर 6:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola electric के खिलाफ 10000 से ज्यादा शिकायतें आई हैं।

कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक टूव्हीलर मेकर ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) पर कमेंट किया है। उन्होंने कंपनी की ओर से शिकायतों या रिफंड पर डेडलाइन को लेकर डिटेल्स शेयर न किए जाने को लेकर ओला इलेक्ट्रिक और भाविश अग्रवाल को आड़े हाथों लिया है। कामरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'ओला इलेक्ट्रिक ने रिफंड जारी करने या ग्राहकों की मौजूदा शिकायतों पर एंड डेट तय करने की कोई योजना नहीं बताई है। हमें यह भी नहीं पता कि कोई योजना है भी या नहीं... मैं बस इतना कर सकता हूँ कि भाविश अग्रवाल को बता दूं कि उन्हें एक पब्लिक प्लान बनाना है, जिसमें मुझे नौकरी पर रखना शामिल नहीं है।'

कुछ दिन पहले कामरा ने ओला की सर्विस पर निशाना साधा था, जिसके बाद कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल और कुणाल कामरा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जमकर बहस हुई। कुणाल कामरा ने ओला इलेक्ट्रिक की S1 सीरीज के स्कूटर्स की सर्विस की आलोचना करनी शुरू की, और एक फोटो पोस्ट की जिसमें एक डीलरशिप पर कई ओला स्कूटर्स पर धूल जमा हो रही थी। कुणाल ने पूछा कि क्या भारतीय उपभोक्ताओं को यह सब सहन करना चाहिए।

भाविश अग्रवाल का क्या रहा था जवाब


इसके बाद भाविश अग्रवाल ने कामरा के ट्वीट को स्पॉन्सर्ड बताया और कहा कि वह उन्हें इससे अधिक पैसे दे सकते हैं। भाविश अग्रवाल ने यह भी लिखा कि ओला अपने सर्विस नेटवर्क का विस्तार करने और बैकलॉग साफ करने के लिए काम कर रही है। कामरा ने इस पर लिखा कि जो लोग ओला के ग्राहक हैं, उन्हें कंपनी 100 प्रतिशत रिफंड नहीं कर रही है बल्कि उन्हें जोकि ग्राहक नहीं हैं, उन्हें पैसे देने को कह रही है। इस पर भाविश अग्रवाल ने रिप्लाई किया कि कॉमेडियन बन ना सके, चौधरी बनने चले। यह भी कहा कि अगली बार कायदे से रिसर्च करना।

बिलासपुर: लाखों रुपए से बनी सड़क हो गई गायब! ये चमत्कार या भ्रष्टाचार?

यूजर कर रहे कामरा के नए ट्वीट पर अग्रवाल के रिप्लाई का इंतजार

कामरा की ओर से ओला इलेक्ट्रिक पर फिर से निशाना साधे जाने के बाद यूजर्स भाविश अग्रवाल के रिप्लाई का इंतजार कर रहे हैं और इसे लेकर एक्स पर कई मीम भी शेयर हो रहे हैं। बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक की सर्विस को लेकर लगातार आ रही शिकायतों के चलते भारी उद्योग मंत्रालय ने ओला इलेक्ट्रिक के सर्विस सेंटर्स के ऑडिट का आदेश दिया है। कंपनी के खिलाफ 10000 से ज्यादा शिकायतें आई हैं। भारी उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाली टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन एजेंसी ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) को ऑडिट करने के लिए कहा गया है। ऑडिट के बाद सरकार आगे की कार्रवाई तय करेगी।

DGCA ने खोला हवाई यात्रियों की शिकायतों का पिटारा, फ्लाइट से जुड़ी शिकायत सबसे ज्यादा

इससे पहले खबर आई थी कि नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर 10000 से ज्यादा शिकायतें मिलने के बाद सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कंज्यूमर्स की ओर से ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट, बुकिंग कैंसिल करने पर आंशिक या शून्य रिफंड, सर्विसिंग के बावजूद डिफेक्ट बना रहना, ओवरचार्जिंग, इनवॉइस में गलतियां, बैटरी और व्हीकल कंपोनेंट्स को लेकर कई इश्यूज को लेकर शिकायतें की गई हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।