Get App

Layoffs से डर लगता है? नौकरी जाने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई है

कई कंपनियां बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाल रही हैं। इनमें Twitter, Meta जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर Byju's, Unacademy, Practically जैसे बड़े स्टार्टअप्स शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 4:51 PM
Layoffs से डर लगता है? नौकरी जाने का मतलब यह नहीं कि जिंदगी खत्म हो गई है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि छंटनी (layoffs) का कारण मार्केट में होने वाला उतार-चढ़ाव होता है। इसका एंप्लॉयी के परफॉर्मेंस से कोई लेनादेना नही है।

कई कंपनियां बड़ी संख्या में एंप्लॉयीज को नौकरी से निकाल रही हैं। इनमें Twitter, Meta जैसी बड़ी कंपनियों से लेकर Byju's, Unacademy, Practically जैसे बड़े स्टार्टअप्स शामिल हैं। हालांकि, नौकरी जाने का मतलब जिंदगी खत्म होना नहीं है। मनीकंट्रोल ने इस बारे में कई एक्सपर्ट्स से बात की। हमने यह जानने की कोशिश की कि ऐसी स्थिति का हमें कैसे सामना करना चाहिए और किस तरह पहले से ज्यादा मजबूत होकर सामने आना चाहिए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को यह समझना चाहिए कि छंटनी (layoffs) का कारण मार्केट में होने वाला उतार-चढ़ाव होता है। इसका एंप्लॉयी के परफॉर्मेंस से कोई लेनादेना नही है। CIEL HR Services के एमडी और सीईओ आदित्य नारायण मिश्रा ने कहा, "व्यक्ति को अपना धैर्य बनाए रखना चाहिए और नई नौकरी के लिए खुद को तैयार करना चाहिए कोशिश जल्द से जल्द चीजों को पटरी पर लाने की होनी चाहिए। साथ ही हमें अपनी स्किल को मजबूत बनाने पर फोकस करना चाहिए ताकि नई जॉब जल्द मिल जाए।"

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के सपोर्ट में अरबपति कारोबारी Gautam Adani ने चीन को चुनौती दी, जानिए कैसे!

एनएलबी सर्विसेज के सीईओ सचिन अलग ने कहा, "एंप्लॉयीज को अपने मेंटल हेल्थ का पूरा ख्याल रखना चाहिए। यह समझना चाहिए कि यह नई स्किल सीखने का समय है, जिसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।" टीमलीज एडटेक की प्रेसिडेंट एवं को-फाउंडर नीति शर्मा ने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले अपने अपनी योग्यता और स्किल की फिर से समीक्षा करनी चाहिए। उन्हें यह खुद से पूछना चाहिए कि वह अपनी पहली की इडंस्ट्री और सेक्टर में जॉब करना चाहता है या इसे बदलना चाहता है। इस सवाल का जवाब मिल जाने पर उसे अपने स्किल को बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें