Lemon Leaves: नींबू की पत्तियों से किडनी स्टोन की समस्या होगी खत्म, पेट और सिर दर्द के लिए है रामबाण

Lemon Leaves: नींबू में कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं। लेकिन इसकी पत्तियों में भी सेहत का खजाना छिपा है। नियमित रूप से रोजाना नींबू की पत्तियां चबाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। सिर दर्द, पेट दर्द में इसके सेवन से काफी आराम मिलता है। जानिए इन पत्तियों को कैसे करें सेवन

अपडेटेड Aug 15, 2023 पर 1:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Lemon Leaves: नींबू की पत्तियों में सिट्रिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन A, विटामिन बB1 और विटामिन C जैसे तत्व पाए जाते हैं।

Lemon Leaves: नींबू हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर की कई समस्याएं खत्म हो जाती हैं। हालांकि आपको जानकर हैरानी हो सकती कि नींबू के पत्तियों में सेहत का खजाना छिपा है। यह किसी दवा से कम नहीं हैं। कई गंभीर बीमारियों में नींबू की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू की तरह इसकी पत्तियों में भी विटामिन C की मात्रा से भरपूर होती हैं। वहीं ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने से लेकर सिरदर्द की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। शारीरिक सेहत के साथ ये मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी असरदार होती हैं।

अगर आप नियमित रूप से सुबह नींबू की पत्तियों को चबाकर (Chewing Lemon Leaves) सेवन करते हैं, तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। नींबू की पत्तियों में सिट्रिक एसिड, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन A, विटामिन बB1 और विटामिन C जैसे तत्व पाए जाते हैं।

नीबू की पत्तियों से सिर दर्द की समस्या होगी दूर


नींबू की पत्तियों के सेवन से सिरदर्द की समस्या दूर करने में मदद मिलती है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसलिए स्ट्रेस को कम करना चाहते हैं या दूर करना चाहते हैं तो इसके पत्तों का रोजाना सुबह के खाली पेट सेवन कर सकते है। रोजाना सुबह खाली पेट नींबू के 4-5 पत्तों का गुनगुने पानी के साथ सेवन करें।

नींबू की पत्तियों से पेट के कीड़ों की हो जाएगी छुट्टी

अगर पेट में कीड़े पड़ गए हैं तो नीबूं की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट के कीड़े नष्ट हो जाएंगे। नींबू की पत्तियों में अन्थेलमिंटिस प्रॉपर्टीज होती हैं और इसीलिए इन पत्तों के सेवन से आपको पेट के कीड़ों से छुटकारा मिल जाएगा। आप नींबू के रस में शहद मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

Diabetes: कुंदरू की सब्जी से Blood Sugar हमेशा रहेगा डाउन, जानिए कैसे करें सेवन

किडनी स्टोन

किडनी में स्टोन की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो नींबू के पत्ते का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके पत्ते में सिट्रिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो स्टोन की समस्या को दूर करने में असरदार होती है। इसके लिए रोजाना नींबू के पत्ते तो खाएं हीं वहीं इसके पत्तों से बना काढ़ा भी बेहद फायदा करता है।

जल्द से जल्द नींद आ जाएगी

आजकल कि लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि बहुत से लोग नींद न आने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में नींबू के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं नींबू के पत्तों से बना हुआ तेल से अगर सिर में मसाज करते हैं तो जल्द नींद आने लगती हैं।

नींबू की पत्तियों से इम्यूनिटी बूस्ट करें

शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आप नींबू की पत्तियों का जरूर सेवन करें। अगर किसी व्यक्ति में इम्यूनिटी कमजोर है तो नींबू की पत्तियों का चबाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इन पत्तियों में पाया जाने वाला विटामिन C इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। जिससे वायरल संक्रमण के खतरे से बचाव होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।