Lemon Water with Jaggery: आजकल बढ़ते वजन के प्रति बहुत से लोग परेशान हैं। वो घर बैठे अपना वजन कम करना चाहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी, काम के बढ़ते बोझ, समय की कमी के चलते कई लोग एक्सरसाइज तक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप घर बैठे फिट रहना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देसी उपाय बता रहे हैं। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक सुपरड्रिंक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप नींबू पानी में गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
गुड़ में कम कैलोरीज होती हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट, जिंक और सेलेनियम से भरपूर होता है। यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, गुड़ शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और मेटाबोलिज्म को मजबूत बनाता है। खाना खाने के बाद एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से भोजन आसानी से पच जाता है। पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए गुड़ बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
इस ड्रिंक में गुड़ और नींबू (jaggery and lemon) सबसे खास और जरूरी सामग्री है। यह दोनों ही चीजें आमतौर पर लोगों के किचन में आसानी से मिल जाता है। गुड़ और नींबू में अलग-अलग तत्व मौजूद होते हैं। गुड़ से पेट पर जमा फैट या चर्बी (Weight loss) तेजी से खत्म होती है। इसी के साथ नींबू पानी (Lemon Water) या नींबू का रस स्किन के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। शरीर में मौजूद गंदगी या टॉक्सिन को निकालकर यह वजन घटाने में मदद करता है। रोजाना इस सुपरड्रिंक को पीने एक हफ्ते में कम से कम 4 किलो वजन घट जाएगा। रोजाना इसे खाली पेट पिएं।
ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद
ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से फायदे मिल सकते हैं। नींबू और गुड़ दोनों में पोटेशियम पाया जाता है। यह बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे चक्कर और सिरदर्द होने की भी समस्या दूर होती है।
नींबू और गुड़ दोनों में ही ढेर सारे मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते हैं। अगर नींबू पानी में गुड़ डालकर पीते हैं, तो आप कई तरह के संक्रमण से बच सकते हैं। इससे अन्य बीमारियों का खतरा भी कम होता है।
नींबू जहां शरीर को हाइड्रेट रखने में फायदेमंद माना जाता है। वहीं गुड़ से शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स मिलता है। जिससे हमारा शरीर एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करता है। सुबह खाली पेट नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से एनर्जी मिलती है। आलस दूर होता है।