Lemon Water with Jaggery: आजकल बढ़ते वजन के प्रति बहुत से लोग परेशान हैं। वो घर बैठे अपना वजन कम करना चाहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी, काम के बढ़ते बोझ, समय की कमी के चलते कई लोग एक्सरसाइज तक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप घर बैठे फिट रहना चाहते हैं तो हम आपको कुछ देसी उपाय बता रहे हैं। अगर आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको एक सुपरड्रिंक के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आप नींबू पानी में गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
