Get App

Lipstick: होठों को जहरीला बना सकती है लिपस्टिक, कई बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे करें बचाव

Lipstick: लिपस्टिक जितनी आपके होठों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है। इसके उलट उतनी ही ये सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसमें बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड पाया जाता है। जिससे कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। इसमें क्रोमियम, लेड, एल्युमिनियम, कैडमियम और कई अन्य टॉक्सिंस होते हैं। जो सेहत के दुश्मन हैं। इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियां बढ़ सकती हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Apr 02, 2023 पर 4:42 PM
Lipstick: होठों को जहरीला बना सकती है लिपस्टिक, कई बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे करें बचाव
लिपस्टिक बनाने में कुछ जहरीले इंग्रेडियंट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे होंठों के आसपास के एरिया में खुजली की समस्या या और भी अन्य समस्याएं आ सकती हैं

Lipstick: लिपस्टिक महिलाओं की दोस्त मानी गई है। इसके बिना महिलाएं शायद अपने आपको अधूरा महसूस करती हैं। यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जो महिलाओं के लुक को पूरा करती हैं। महिलाएं भी अपने लुक को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। वक्त के साथ बदलते मेकअप में नए-नए एक्सपेरिमेंट भी होते रहते हैं। कई तरह के मेकअप आपको खूबसूरत और आकर्षित बना सकते हैं। इसमें लिपिस्टिक को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसके लगातार इस्तेमाल से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। लिपस्टिक बनाने में कुछ जहरीले इंग्रेडियंट का इस्तेमाल किया जाता है। इनकी वजह से होंठों के आसपास के एरिया में खुजली की समस्या या और भी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

इन दिनों हर कॉस्मेटिक्स में केमिकल का इस्तेमाल हो रहा है। लोशन, लिपस्टिक, नेल पॉलिश, फाउंडेशन, आईशैडो और मस्कारा में PFAS जैसे खतरनाक केमिकल मिला होता है। यह सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है।

कैंसर का खतरा

लिपस्टिक में कार्सिनोजेनिक नामक सामग्री होती है। जिससे कैंसर का खतरा बना रहता है। लिपस्टिक को लंबे समय तक टिकने के लिए उनमें डाले गएं केमिकल से खांसी, आखों में जलन, गले में घरघराहट और अन्य प्रकार की एलर्जी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसे बनाने के लिए कुछ जहरीले इंग्रेडियंट का इस्तेमाल किया जाता है। रोजनाना लिपस्टिक लगाने से किडनी फेल होने का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा लिपस्टिक में प्रयोग किए गए इंग्रीडिएंट कैडमियम के कारण हो सकता है। आमतौर पर लिपस्टिक में लेड (Lead) पाया जाता है। इससे शरीर में हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें