Liver Health: पेट दर्द को हल्के में न लें, Hepatitis का हो सकता है कारण, फौरन हो जाएं अलर्ट

Liver Health: लिवर शरीर का ऐसा महत्त्वपूर्ण अंग है जो खून में बने जहरीले पदार्थों को बहार निकालता है। लिवर हेपेटाइटिस एक तरह का लिवर का संक्रमण है। हेपेटाइटिस कई तरह का होता है। हेपेटाइटिस A होने पर पेट दर्द के साथ उल्टी होती है। इसकी पहचान के लिए ब्लड टेस्ट कराया जाता है

अपडेटेड Mar 02, 2023 पर 12:15 PM
Story continues below Advertisement
हेपेटाइटिस A में बुखार, बदन दर्द, उलटी का आना, पेट में दर्द, जोड़ो में दर्द, भूख की कमी होने की शिकायत रहती है

Liver Health: शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में लिवर का बड़ा योगदान रहता है। यह भोजन में मौजूद पोषक तत्वों को छांटकर उन्हें अपने पास अलग सुरक्षित रखता है। जरूरत के अनुसार शरीर के कई हिस्सों में उनकी आपूर्ति करता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड में मौजूद विषैले तत्वों को पहचान कर उन्हें भी शरीर में फैलने से भी रोकता है। अगर शरीर का यह महत्वपूर्ण अंग बीमार पड़ जाए, तो इसकी वजह से व्यक्ति को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं लिवर में अगर सूजन आ जाए तो इसे हेपेटाइटिस (hepatitis) कहा जाता है। इससे लिवर के काम करने पर असर पड़ता है।

हेपेटाइटिस एक वायरस होता है, जो कि ज्यादा शराब के सेवन, विषाक्त पदार्थ, दवाएं और कुछ मेडिकल कंडीशन के वजह से शरीर में पनपने लगते हैं। हेपेटाइटिस A के हल्के मामलों में इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। जो लोग संक्रमित होते हैं। वो ठीक हो जाते हैं। इसे बार-बार हाथ धोने और सफाई का खास तौर से ध्यान से ठीक किया जा सकता है। हेपेटाइटिस A की बीमारी से बचाव के लिए हेपेटाइटिस A की वैक्सीन लगाई जाती है।

लक्षण


हेपेटाइटिस ए के मरीजों में बुखार, मितली, उल्टी, भूख की कमी, अत्यंत कमजोरी, आँखों और पेशाब में पीलापन, पेट में दर्द, शरीर पर खुजली जैसे कई लक्षण नजर आते हैँ। वहीं भूख में कमी होने लगती है। हल्का बुखार आने लगता है। जोड़ों में दर्द होने की शिकायत आती है। आंखें सफेद होने लगती हैं। पूरे शरीर में तेजी से खुजली होती रहती है। कुछ मरीजों को मुँह से खून भी निकलने लगता है। स्किन पर काले धब्बे हो सकते हैं। दुर्लभ मामलों में कोई-कोई मरीज कोमा में जा सकते हैं।

छींक आते समय फौरन करें ये काम, अन्य लोग नहीं होंगे संक्रमित

जांच और इलाज 

ब्लड टेस्ट से इसकी पहचान की जा सकती है। इसके अलावा लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड के जरिए भी हेपेटाइटिस के सभी प्रकारों की जांच की जाती है। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर की सलाह पर फोरन इलाज शुरू कर देना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान इसकी जांच जरूर करवानी चाहिए। कोई भी लक्षण नजर आए तो बिना देर किए डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

कैसे फैलता है वायरस?

हेपेटाइटिस को फैलाने के लि वायरस A, B, C, D और E को जिम्मेदार माना जाता है। हेपेटाइटिस B और C के मरीजों में लिवर कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। हेपेटाइटिस A और E का संक्रमण दूषित पानी और खाने से फैलता है। हैपेटाइटिस B का वायरस इंफेक्शन, संक्रमित खून चढ़ाने या असुरक्षित यौन संबंध के कारण फैलता है। हेपेटाइटिस B, C, और D संक्रमित व्यक्ति के ब्लड या अन्य प्रकार के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।