Mahakumbh 2025 Mahashivratri Highlights: शाम 4 बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, इंडियन एयरफोर्स ने अनोखे अंदाज में दी सलामी - mahakumbh 2025 live updates mahashivratri sangam snan prayagraj traffic jam sangam triveni dip of faith cm yogi | Moneycontrol Hindi
Get App

लाइव ब्लॉग

FEBRUARY 26, 2025/ 5:12 PM

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Highlights: शाम 4 बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, इंडियन एयरफोर्स ने अनोखे अंदाज में दी सलामी

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Highlights: महाकुंभ 2025 के आखिरी शाही स्नान के लिए करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शाम 4 बजे तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने वालों की संख्या अब तक 65 करोड़ पार कर गई है। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। आज से महाकुंभ मेले का समापन हो जाएगा

Story continues below Advertisement

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Highlights: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हर 12 साल बाद महाकुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा यहां 3 साल में कुंभ मेले और 6 साल में अर्धकुंभ का आयोजन किया जाता है। साल 2025 का महाकुंभ प्रयागराज में लगा हुआ है। यह 45 दिन तक चलता है। आज (26 फरवरी 2025) महाशिवरात्रि के मौके पर इसका आखिरी दिन है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी 2025 को पौष पूर्णिमा के स्नान

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ में आखिरी अमृत स्नान जारी है। श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।
FEBRUARY 26, 2025 5:05 PM IST

धन्यवाद

मनीकंट्रोल हिंदी लाइव अपडेट के साथ बने रहने के लिए आप सभी का आभार

FEBRUARY 26, 2025 5:04 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: अगला महाकुंभ मेला कब और कहां लगेगा?

प्रयाग के इस महाकुंभ के समापन के बाद अब अगला महाकुंभ हरिद्वार में गंगा तट पर लगेगा। यह कुंभ मेला ठीक 2 साल बाद 2027 में लगेगा और इसे अर्धकुंभ 2027 के नाम से जाना जाएगा। इसे लेकर आज से ही उत्तराखंड सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया कि साल 2027 में उत्तराखंड में कुंभ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका बेहतर तरीके से आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सावधानीपूर्वक योजना बनाने के लिए संतों और धार्मिक संगठनों के साथ सलाह पर जोर दिया।

FEBRUARY 26, 2025 4:57 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: शाम 4 बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ मेले का आज (26 फरवरी 2025) आखिरी दिन है। आज शाम महाशिवरात्रि के मौके पर आखिरी पर्व स्नान में शाम 4 बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अब तक 66 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। ये आंकड़ा अमेरिका की आबादी (करीब 34 करोड़) से दोगुना है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा।

FEBRUARY 26, 2025 4:50 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ की तरह काशी में भी उमड़ा जनसैलाब

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले का आज आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि के मौके पर एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। अयोध्या,वाराणणी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर तरीके से की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर के पास वाहन पार्किंग क्षेत्र आवंटित किए गए थे। सात अखाड़ों का जुलूस निकाला गया। इसमें भक्तों की तादाद बड़ी संख्या में रही।

FEBRUARY 26, 2025 4:30 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व का अपमान किया: रामदास आठवले

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने आरोप लगाया कि शिवसेना (UBT) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाकुंभ में न जाकर हिंदुत्व का अपमान किया है। हिंदू मतदाताओं को उनका बहिष्कार करना चाहिए। महाराष्ट्र के प्रमुख दलित नेता और भाजपा के सहयोगी अठावले ने कहा कि ठाकरे हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं, लेकिन उन्होंने प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में हिस्सा नहीं लिया।

FEBRUARY 26, 2025 4:15 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ मेले से मिट्टी और शिवलिंग जरूर लाएं

अगर आप महाकुंभ में जा रहे हैं तो वहां से संगम घाट की मिट्टी जरुर घर लेकर आएं। इसकी वजह ये है कि प्रयागराज में अमृत की कुछ बूंदें गिरी थी। ऐसे में वहां की मिट्टी दिव्य मिट्टी से कम नहीं है। प्रयागराज की मिट्टी लाने से ग्रह दोष भी खत्म हो जाते हैं। वहीं महाकुंभ मेले से शिवलिंग घर लाना भी बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। इसके अलावा आप चाहे तो पारस पत्थर भी घर ला सकते हैं। इसे पूजा वाले स्थान पर रखने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। हर तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।

FEBRUARY 26, 2025 3:52 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ में सफाईकर्मी ने अपना गला काटा

महाकुंभ में एक सफाई कर्मी ने चाकू से अपना गला काट लिया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हॉस्पिटल के ICU में एडमिट कराया गया है। सफाई कर्मी की पहचान उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी करतल निवासी फूलचंद पुत्र अच्छेलाल के रूप में हुई है। उसने गला क्यों काटा, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अच्छेलाल सेक्टर-21 बी में ड्यूटी पर था। इसी बीच संगम लोवर 33 नंबर घाट पर एक वॉशरूम में गया और गला रेत लिया।

FEBRUARY 26, 2025 3:38 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ मेले से गंगाजल लेकर आएं

महाकुंभ मेले में जा रहे हैं तो वहां से गंगाजल लाना बिल्कुल भी न भूलें। गंगाजल को घर लाकर पूजा घर या किसी साफ-सुथरे जगह पर रखें। इससे घर में समृद्धि और संपन्नता बनी रहती है। इसके साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक का माहौल बना रहता है। बता दें कि प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है।

FEBRUARY 26, 2025 3:25 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live:  श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रदेश वासियों, प्रयागराज महाकुंभ, बाबा विश्वनाथ धाम, अयोध्या में देश-दुनिया से आए श्रद्धालुओं और प्रदेश के सभी देवालयों-शिवालयों में उमड़े आस्थावानों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का खासतौर से जिक्र करते हुए कहा है कि यहां अब तक लगभग 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकात्मकता और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का संदेश पूरी दुनिया को संदेश दिया है।

FEBRUARY 26, 2025 3:11 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ को एयरफोर्स ने अनोखे अंदाज में दी सलामी

महाकुंभ मेले का आज आखिरी दिन है। संगम तट पर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। इस बीच भारतीय वायुसेना ने भी अपने अनोखे अंदाज में महाकुंभ आयोजन को सलामी दी। एयरफोर्स के विमानों ने मेला क्षेत्र के ऊपर एयर शो किया। जिसे श्रद्धालु भी आसमान की ओर टकटकी निगाह से देखते रहे गए।

FEBRUARY 26, 2025 2:55 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: जनता की उम्मीदों पर राज्य सरकार खरी उतरी – दानिश अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने महाकुंभ 2025 को शानदार तरीके से संपन्न कराया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक चीज पर नजर बनाए हुए हैं। जो लोग महाकुंभ आए थे, वे बेहतर यादें लेकर जा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि जनता ने हमसे जो उम्मीदें की थी। उस पर हमारी सरकार खरी उतरी है। आज विपक्ष भाजपा का विरोध करते-करते भारत का विरोध करने लगा है।

FEBRUARY 26, 2025 2:41 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: प्रीति जिंटा ने तीसरी बार महाकुंभ में लगाई डुबकी

आज महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का आखिरी स्नान है। इस आखिरी स्नान के साथ ही प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले का समापन हो जाएगा। महाकुंभ के समापन से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने हाल ही में महाकुंभ में तीसरी बार डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भावुक पल होता है।

FEBRUARY 26, 2025 2:29 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: दोपहर 2 बजे तक 1.18 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ मेले में महाशिवरात्रि के मौके पर प्रयागराज श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ है। सड़के गलियां, श्रद्धालुओं की कतारों से भरी पड़ी हैं। प्रशासन के मुताबिक महाकुंभ में आज (महाशिवरात्रि) की दोपहर तक 1.18 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

FEBRUARY 26, 2025 2:19 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ की व्यवस्था पर सीएम योगी की सीधी नजर

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर महाकुंभ पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। सीएम योगी सुबह से ही गोरखपुर मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। इसकी शुरुआत 13 जनवरी 2205 से हुई थी। 45 दिन तक महाकुंभ मेला चलता है।

FEBRUARY 26, 2025 2:02 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ का पौष पूर्णिमा और महाशिवरात्रि से संबंध

महाकुंभ में महाशिवरात्रि अहम है। इसी दिन कल्पवास का व्रत रखने वाले श्रद्धालु आखिरी दिन स्नान करते हैं। इसके साथ ही यह भगवान शिव से आंतरिक रूप से जुड़ा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, स्वर्ग में भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

FEBRUARY 26, 2025 1:46 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: जानिए किसे कहते हैं शाही स्नान

हिंदू धर्म के लिए प्रयागराज का संगम बेहद पवित्र माना जाता है। प्रयागराज में गंगा- यमुना और सरस्वती नदी में होता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि महाकुंभ, कुंभ और अर्धकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में स्नान करने से श्रद्धालुओं को मोक्ष मिलता है। इसके साथ ही पापों से छुटकारा मिलता है। महाकुंभ के दौरान शाही स्नान को महत्वपूर्ण माना गया है। शाही स्नान के लिए साधु और संत अधिक संख्या में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। जिससे उन्हें पुण्य मिलता है। महाकुंभ में साधु और संत का स्नान सम्मान के साथ कराया जाता है। इसी वजह से इसे शाही स्नान कहा जाता है। साधु और संत के बाद श्रद्धालु त्रिवेणी में स्नान करते हैं।

FEBRUARY 26, 2025 1:29 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: स्नान को क्यों कहते हैं शाही स्नान

महाकुंभ, कुंभ और अर्धकुंभ जैसै आयोजनों में साधु संत को सम्मान के साथ स्नान कराया जाता है। इसलिए ही इसे शाही स्नान कहा जाता है। महाकुंभ या कुंभ के दौरान ग्रह और नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण जल चमत्कारी हो जाता है। शाही स्नान तभी किया जाता है। जब ग्रह नक्षत्र बेहद शुभ स्थिति में होते हैं। ये स्नान करने से सभी पापों का नाश होता है। आत्मा शुद्ध होकर मोक्ष प्राप्ति की ओर चली जाती है। बता दें कि महाकुंभ मेले का आज आखिरी शाही स्नान है। सरकार ने इसे अमृत स्नान का नाम दिया है।

FEBRUARY 26, 2025 1:12 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ मेले में विश्वस्तरीय तकनीकी का इस्तेमाल किया गया – यूपी, डीजीपी

यूपी DGP प्रशांत कुमार का कहा कि महाकुंभ मेला 45 दिनों तक चला। आज इसका आखिरी दिन है। इस महाकुंभ मेले ने सबका मन जीता है। यह शासन के लिए गर्व की बात है। हम लोगों ने विश्वस्तरीय तकनीकों का इस्तेमाल किया। AI का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया। अन्य संस्थाओं और एजेंसियों से हमें जो सहयोग मिला। यह उसी का नतीजा है कि जो पहले कभी विश्व पटल पर नहीं हुआ वह हमारी टीम ने कर दिखाया है। रेलवे के साथ भी हमारा बेतर तालमेल रहा।

FEBRUARY 26, 2025 12:57 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: आज रेलवे ने 114 ट्रेनें चलाई

महाकुंभ रेल बुलेटिन के मुताबिक यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज क्षेत्र के कई स्टेशनों से 115 ट्रेनें चलाई गईं है। इसमें 5.62 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा कीl महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।

FEBRUARY 26, 2025 12:43 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: 12 बजे तक 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी

महाकुंभ मेले का आज छठा और आखिरी अमृत स्नान है। इस मौके पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। सुबह से दोपहर 12 बजे तक 1.1 करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ मेले में अब तक 65 करोड़ से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। यह नया रिकॉर्ड है। 25 फरवरी तक 64.77 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई थी।

FEBRUARY 26, 2025 12:32 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ मेले में पीएम मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा

महाकुंभ मेले साइकिल से स्नान करने आए धनंजय का कहना है कि वो एक खास संदेश लेकर महाकुंभ में आए हैं। उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा दे रहे हैं। धनंजय का कहना है कि आजकल लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या और स्क्रीन टाइम में इतने उलझ गए हैं कि वे अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाते। धनंजय चाहते हैं कि लोग अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय निकालकर व्यायाम करें और शारीरिक रूप से एक्टिव रहें।

FEBRUARY 26, 2025 12:22 PM IST

Mahakumbh 2025 Live: गाजियाबाद से साइकिल से पहुंचे प्रयागराज

महाकुंभ में भक्तों का जुनून बढ़ता जा रहा है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 600 किमी की यात्रा करके एक श्रद्धालु धनंजय साइकिल से प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने महाशिवरात्रि पर संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाई। मीडिया से बातचीत करते हुए धनंजय ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा रविवार सुबह 3 बजे शुरू की और लगातार साइकिल चलाते हुए प्रयागराज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छोटे-छोटे ब्रेक लिए, लेकिन उनका हौसला कभी कम नहीं हुआ।

FEBRUARY 26, 2025 12:09 PM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: अंगूठी चुराने के आरोप में 3 बाबा गिरफ्तार

प्रयागराज महाकुंभ मेले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु से आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बाबाओं के ऊपर हैरान करने वाला आरोप लगाया है। इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि बाबा ने डर दिखाकर उनकी सोने की अंगूठी गायब कर दी। शिकायत करने पर पुलिस ने तीन बाबाओं को गिरफ्तार किया। मामला वैदिक टेंट सिटी थाने के पास का है।

FEBRUARY 26, 2025 11:58 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: सभी घाटों पर स्नान के लिए उमड़ी भीड़ - एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर

एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने कहा कि महाशिवरात्रि के पर्व पर महाकुंभ मेला क्षेत्र के सभी घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद वे मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं। अब तक 65 लाख से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है। श्रद्धालुओं में अंतिम स्नान को लेकर उत्साह भी दिखाई दे रहा है।

FEBRUARY 26, 2025 11:56 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: 193 देशों की जनसंख्या ज्यादा लोग लगा चुके डुबकी

संगम में डुबकी लगाने वालों की यह संख्या 193 देशों की जनसंख्या से ज्यादा है। सिर्फ भारत और चीन की आबादी महाकुंभ आए श्रद्धालुओं से ज्यादा है। योगी सरकार ने दावा किया कि दुनिया में हिंदुओं की आधी आबादी के बराबर लोग यहां आए हैं।

FEBRUARY 26, 2025 11:33 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाशिवरात्रि स्नान पर्व पर सीएम योगी ने श्रद्धालुओं को दीं शुभकामनाएं

महाकुंभ मेले में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैँ। इस बीच राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने समस्त श्रद्धालुओं, पूज्य साधु संतों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

FEBRUARY 26, 2025 11:27 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: अयोध्या में भी उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ा हुआ है। महाकुंभ और महाशिवरात्रि के श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। महाकुंभ में आज आखिरी स्नान है। ऐसे में महाकुंभ के मौके पर अयोध्या में भी भक्तों का तांता लगा हुआ है। अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर पर भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं। सुबह से ही स्नान-दान और अभिषेक का क्रम शुरू हो चुका है। प्रशासन ने सरयू के घाटों से लेकर के मठ मंदिरों तक बाकायदा बेहतर इंतजाम बनाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव के साथ दर्शन मिल सके।

FEBRUARY 26, 2025 11:15 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: महाकुंभ में उमड़ी भीड़, पुलिस ने बंद कर दी सड़क

प्रयागराज रेलवे स्टेशन से संगम जाने वाले सड़क को पुलिस ने रोक दिया है। इसकी वजह ये है कि घाट पर श्रद्धालु ज्यादा हो गए हैं। अगले 15 मिनट तक के लिए इस सड़क को बंद किया गया है। बैरिकेडिंग करके श्रद्धालुओं को रोका गया है। घाट पर इस वक्त अधिक भीड़ हो गई है। जैसे ही घाट की भीड़ खत्म होगी उसके बाद श्रद्धालुओं को यहां से छोड़ा जाएगा।

FEBRUARY 26, 2025 11:02 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: प्रयागराज में पंडों का कहते हैं गंगापुत्र

तीर्थराज प्रयाग के पंडों को प्रयागवाल कहा जाता है। इन पंडों को गंगापुत्र के नाम से भी जाना जाता है। पहले तो इन प्रयागवालों को तीर्थ गुरु के नाम से लोग जानते थे। यही लोग धार्मिक अनुष्ठान कराते थे। एक ग्रुप में होने की वजह से इनको प्रयागवाल कहा जाने लगा। बताया जाता है कि प्रयागवाल उच्चकोटि के ब्राह्मण होते हैं। जिनमें सरयूपारी और कान्यकुब्ज दोनों शामिल होते हैं। धार्मिक स्थलों के सभी तीर्थ पुरोहितों के पास लोगों की वंशावली 500 साल से सुरक्षित है। प्राचीन काल से जहां से भी जो लोग तीर्थ स्थानों पर दर्शन पूजन के लिए गए होंगे। उनके नाम पंडों के बही खाते में दर्ज हो गए। समय के साथ पंडों ने भी अपने इलाके बांट लिए। यह परंपरा आज भी कायम है।

FEBRUARY 26, 2025 10:44 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: आज सुबह 10 बजे तक 81 लाख लोगों ने डुबकी लगाई

आज महाकुंभ का आखिरी स्नान है। सुबह 10 बजे तक 81.09 लाख लोग गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। देश –विदेश से भक्तों का तांता लगा हुआ है। वीआईपी स्नान बंद कर दिया गया है। वाहनों की आवाजाही भी प्रयागराज में बंद हैं। रोड पर भक्तों की भीड़ ही नजर आ रही है।

FEBRUARY 26, 2025 10:36 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: आखिर 12 साल बाद क्यों लगता है महाकुंभ मेला?

कहा जाता है कि है कि देवताओं और असुरों के बीच अमृत पाने को लेकर लगभग 12 दिनों तक लड़ाई चली थी। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि देवताओं के 12 दिन मनुष्य के 12 सालों के बराबर होते हैं। यही वजह है कि 12 साल बाद महाकुंभ लगता है। इस लड़ाई के दौरान अमृत की कुछ बूंदें 12 स्थानों पर गिरी थीं। जिनमें से चार स्थान पृथ्वी पर स्थित हैं। इसमें प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक शामिल हैं। यही कारण है कि इन स्थानों पर कुंभ मेला आयोजित किया जाता है। शास्त्रों में प्रयागराज को तीर्थ राज या 'तीर्थ स्थलों का राजा' भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि पहला यज्ञ ब्रह्मा जी ने यहीं पर किया था। महाभारत समेत कई पुराणों में इसे धार्मिक प्रथाओं के लिए जाना जाने वाला एक पवित्र स्थल माना गया है।

FEBRUARY 26, 2025 10:26 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: यह मानव इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन- यूपी सरकार

यूपी सरकार के मुताबिक, सनातन धर्म को मानने वाले दुनिया के 60 फीसदी से अधिक लोगों ने संगम में स्नान किया। अमेरिका की दोगुनी, रूस की चार गुनी और जापान की पांच गुनी से अधिक आबादी ने संगम में डुबकी लगा चुकी है। यूपी सरकार ने कहा कि यह मानव इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन है। इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।

FEBRUARY 26, 2025 10:18 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: वाराणसी में शिव बारात की परंपरा टूटी

महाशिवरात्रि के दिन कुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वाराणसी में होने वाली पारंपरिक शिव बारात को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। चार दशक पुरानी इस परंपरा में बदलाव करते हुए अब यह शोभायात्रा 27 फरवरी को निकाली जाएगी।

FEBRUARY 26, 2025 10:09 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: जानें कुंभ और महाकुंभ में अंतर

कुंभ मेला हर तीन साल में एक एक बार उज्जैन, प्रयागराज, हरिद्वार और नासिक में आयोजित होता है। अर्ध कुंभ मेला 6 साल में एक बार हरिद्वार और प्रयागराज के तट पर लगता है। वहीं पूर्ण कुंभ मेला 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है, जो प्रयागराज में होता है। 12 कुंभ मेला पूर्ण होने पर एक महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। इससे पहले महाकुंभ प्रयाराज में साल 2013 में आयोजित हुआ था।

FEBRUARY 26, 2025 10:00 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: कैसे तय होता है, कहां लगेगा कुंभ मेला

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब बृहस्पति ग्रह, वृषभ राशि में हों और इस दौरान सूर्य देव मकर राशि में आते हैं। तब कुंभ मेले का आयोजन प्रयागराज में होता है। ऐसे ही जब गुरु बृहस्पति, कुंभ राशि में हों और उस दौरान सूर्य देव मेष राशि में गोचर करते हैं। तब कुंभ हरिद्वार में आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही जब सूर्य और बृहस्पति सिंह राशि में विराजमान हो। तब महाकुंभ नासिक में आयोजित किया जाता है। वहीं, जब ग्रह बृहस्पति सिंह राशि में हों और सूर्य मेष राशि में हों, तो कुंभ का मेला उज्जैन में लगता है।

FEBRUARY 26, 2025 9:53 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ स्नान से अमृत मिलता है

महाकुंभ का संबंध समुद्र मंथन से जुड़ा है। समुद्र मंथन के दौरान अमृत पाने के लिए देव और दानवों में 12 दिन तक लगातार युद्ध चला था। विष्णु के कहने पर गरुड़ ने अमृत का कलश ले लिया। असुरों ने जब गरुड़ से अमतृ कलश छीनने की कोशिश की तो उस पात्र में से अमृत की कुछ बूंदें छलक कर इलाहाबाद, नासिक, हरिद्वार और उज्जैन में गिरीं थी. यह ही वजह है कि महाकुंभ के दौरान हरिद्वार में गंगा, उज्जैन में शिप्रा, नासिक में गोदावरी और इलाहबाद में त्रिवेणी संगम पर स्नान किया जाता है। मान्यता है कि इससे अमृत की प्राप्ति होती है।

FEBRUARY 26, 2025 9:39 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: सुबह 8 बजे तक 60 लाख से ज्यादा लोग लगा चुके हैं डुबकी

महाकुंभ में शिवरात्रि पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह 8 बजे तक 60.12 लाख लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। अबतक महाकुंभ में 65.37 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि आज करीब 3 करोड़ लोग डुबकी लगाएंगे।

FEBRUARY 26, 2025 9:31 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: श्रद्धालु स्नान करके फौरन घाट खाली करें – प्रयागराज, डिप्टी एसपी

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला लगा हुआ है। श्रद्धालुओं के आगमन पर प्रयागराज के डिप्टी SP सिया राम ने कहा कि यहां पुलिस फोर्स की बहुत अच्छी व्यवस्थाएं हैं। किसी को कोई परेशानी नहीं हो रही है। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं। श्रद्धालुओं से यही अपील करेंगे कि शांतिपूर्वक स्नान करें और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएं।

FEBRUARY 26, 2025 9:07 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: श्रद्धालुओं के स्नान के लिए ऐसे बनाई गई है व्यवस्था

1 - दक्षिणी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार ऐरावत घाट पर स्नान कर रहे हैं।

2 - उत्तरी झूंसी से आने वाले श्रद्धालु संगम हरिशचंद्र घाट एवं संगम ओल्ड जीटी घाट पर स्नान कर रहे हैं।

3 - परेड पर आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार भरद्वाज घाट, संगम द्वार नागवासुकि घाट, संगम द्वार मोरी घाट, संगम द्वार काली घाट, संगम द्वार रामघाट एवं संगम द्वार हनुमान घाट पर स्नान कर रहे हैं।

4 - अरैल क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु संगम द्वार अरैल घाट पर स्नान कर रहे हैं।

5 - पांटून पुलों का संचालन श्रद्धालुओं के भीड़ के दबाव के अनुसार किया जाएगा।

FEBRUARY 26, 2025 9:00 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

महाकुंभ में श्रद्धालुओं के स्नान का आज एक नया रिकॉर्ड भी बना है। अब तक महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। इस माहुकंभ मेले में देश से ही नहीं बल्कि विदेश से भी श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। महाशिवरात्रि के मौके पर पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल से आए श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई।

FEBRUARY 26, 2025 8:47 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: झांसी रूट पर टूटा oht तार टूटा, रेल मार्ग बंद

ओएचटी तार टूटने से झाँसी मानिकपुर रेलवे रेल मार्ग बंद हो गया है। झाँसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर आधा दर्जन ट्रेनों के पहिए थम गए हैं। बेलाताल रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मेला स्पेशल ट्रेन के इंजन का ओएचटी तार टूट गया है। प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को कई तरह की कठिनियों का सामना करना पड़ रहा है। इंजन का ओ एच टी तार टूटने से हरपालपुर, रोरा , रानीपुर, निवाड़ी,बरूआसागर पर प्रयागराज जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेनों को रोक दिया गया है।

FEBRUARY 26, 2025 8:40 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: संगम नोज पर श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा

महाकुंभ के आखिरी शाही स्नान के मौके पर श्रद्धालुओं के ऊपर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा हुई। पूरे महाकुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्प वर्षा हुई थी। आज से महाकुंभ मेला खत्म हो जाएगा।

FEBRUARY 26, 2025 8:38 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: महाकुंभ मेले में अब तक 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

महाकुंभ मेले का आज 45 वां और आखिरी दिन है। महाकुम्भ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। सुबह से 55 लाख से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। वहीं अब तक पूरे माहकुंभ मेले में 65 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं। यह एक नया रिकॉर्ड है। आस्था की डुबकी 13 जनवरी से शुरू हो गई थी। महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ महाकुम्भ 2025 का हो जाएगा औपचारिक समापन हो जाएगा।

FEBRUARY 26, 2025 8:35 AM IST

Mahakumbh 2025 Live: सीएम योगी बनाए हुए हैं महाकुंभ पर नजर

राज्य के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ही महाकुंभ मेले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। वो कंट्रोल रूम से व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। महाकुंभ मेला 12 साल बाद आयोजित होता है। कहा जाता है कि इसके स्नान से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

FEBRUARY 26, 2025 8:35 AM IST

Mahakumbh 2025 Mahashivratri Live: रात से ही लगा श्रद्धालुओं का तांता

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं का रात से तांता लगा हुआ। महाकुंभ स्नान का आज आखिरी दिन है। कोई भी इस अवसर को खोना नहीं चाहता है। प्रयागराज शहर के लोग भी बड़ी संख्या में इस स्नान में आ रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में महाकुंभ क्षेत्र के शिव मंदिरों में भी जा रहे हैं। आज तक 65 करोड़ का आंकड़ा पार हो चुका है।

FEBRUARY 26, 2025 8:35 AM IST

नमस्कार

मनीकंट्रोल हिंदी के Live ब्लॉग में आपका स्वागत है।