Pune Gangrape: पुणे में 21 वर्षीय लड़की से गैंगरेप, घूमने गई गई थी पीड़िता, आरोपियों ने उसके सामने दोस्त को बुरी तरह पीटा

Pune Gangrape Case: तीन अक्टूबर की रात 21 वर्षीय लड़की अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट घूमने गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तभी तीन अज्ञात आरोपी उनके पास आए और उन्हें पिटना शुरु कर दिया। बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया

अपडेटेड Oct 04, 2024 पर 11:49 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pune Gangrape Case: पुणे की महिला तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। वह अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने गई थी

Pune Gangrape Case: महाराष्ट्र में पुणे के बाहरी इलाके में अपने दोस्त के साथ घूमने गई एक 21 वर्षीय युवती के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया और उसके पुरुष मित्र से मारपीट भी की। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार (3 अक्टूबर) रात करीब 11 बजे बोपदेव घाट इलाके की है। कोंढवा पुलिस के अनुसार, महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ उस इलाके में गई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस की 10 टीम गठित की गई हैं। कोंढवा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने युवती के पुरुष मित्र के साथ मारपीट भी की।

पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती और उसका पुरुष मित्र बृहस्पतिवार देर रात बोपदेव घाट इलाके में गए थे, जहां एक सुनसान जगह पर तीन लोगों ने युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।"

पुणे सिटी पुलिस के संयुक्त सीपी रंजन कुमार शर्मा ने ANI से कहा, "कल रात 21 वर्षीय महिला अपने दोस्तों के साथ बोपदेव घाट गई थी। जब वह दोस्तों के साथ थी, तब तीन अज्ञात लोग उनके पास आए और उन्हें पीटा। बाद में उन्होंने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया। हमें आज (4 अक्टूबर) सुबह करीब 5 बजे यह सूचना मिली।"


अधिकारी ने आगे कहा, "आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आरोपियों ने लड़की के साथ बलात्कार करते समय उसके दोस्तों को कपड़े से बांध दिया था। लड़की अभी अस्पताल में है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह होश में है। हम लड़की का बयान लेने की प्रक्रिया में हैं। आरोपियों की तलाश के लिए 10 से अधिक टीमें तैनात की गई हैं।"

कोंढवा पुलिस थाने के एक अन्य अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि घटना एक सुनसान जगह पर हुई। तीनों ने महिला के पुरुष मित्र के साथ भी मारपीट की। एक अन्य घटना में पुलिस ने पुणे शहर में दो छह वर्षीय छात्राओं के साथ कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक स्कूल वैन के 45 वर्षीय चालक को गिरफ्तार किया है।

यह घटना 30 सितंबर को वैन में हुई जब छात्राएं शहर के वानवाड़ी इलाके में स्कूल से घर लौट रही थीं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उस समय वैन में कोई महिला अटेंडेंट मौजूद थी या नहीं।

ये भी पढे़ं- Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में चौंकाने वाला मामला! गर्ल्‍स हॉस्‍टल में आधी रात को दरवाजा खटखटाते हैं गुंडे, 172 लड़कियों ने छोड़ा कॉलेज

वानवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, "आरोपी ने कथित तौर पर दोनों लड़कियों के निजी अंगों को छुआ। बाद में एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया और मामला दर्ज किया गया।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।