फोर्ब्स की हालिया सूची के मुताबिक महिंद्रा ग्रुप के (Mahindra Group) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) दुनिया भर के अमीरों की सूची में 91वें स्थान पर है। वह देश के अमीरों की सूची में 73वें स्थान पर हैं। अब उन्होंने इस बात का जवाब दिया है कि वह इस सूची में बहुत ऊपर तक नहीं आ सकते हैं और देश के सबसे अमीर शख्स क्यों नहीं बन सकते हैं। उन्होंने इसका जवाब ट्विटर पर दिया है। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं। वह कारोबार के अलावा भी सफलता और प्रेरणात्मक कहानियां ट्विटर पर साझा करते हैं। इसके अलावा वह कुछ यूजर्स के सवालों का जवाब भी देते हैं।
क्या जवाब दिया Anandn Mahindra ने
ट्विटर पर एक यूजर ने आनंद महिंद्रा से पूछा था कि वह अमीर भारतीयों की सूची में पहले स्थान पर कब पहुंचेंगे। करीब एक महीने पूछे गए इस सवाल पर महिंद्रा ने 11 दिसंबर को जवाब दिया। महिंद्रा ने कहा कि "सच तो ये है कि सबसे अमीर कभी नहीं बनूँगा। क्योंकि ये कभी मेरी ख़्वाहिश ही ना थी।"
महिंद्रा के इस जवाब की जमकर प्रशंसा हो रही है। एक यूजर ने लिखा है कि महान लोग हमेशा देश और देश के प्रति अपने योगदान के बारे में सोचते हैं, न कि अमीरों की सूची के बारे में। हम आपको और रतन टाटा को कई कारणों से बहुत पसंद करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आनंद महिंद्रा रतन टाटा टाटा की तरह ही हैं, पैसों का कोई लालच नहीं और आम जिंदगी जीने का कोई डर नहीं। वे लोगों और देश के बेहतर भविष्य के लिए काम करते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि सबसे अमीर वह है जिसे किसी और चाहत नहीं है।
Forbes की सूची में कहां हैं Mahindra Group के चेयरमैन
फोर्ब्स की सूची के मुताबिक आनंद महिंद्रा अमीरों की फोर्ब्स की सूची में 210 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ 91वें स्थान पर हैं और भारतीय अमीरों में 73वें स्थान पर। फोर्ब्स इंडिया ने देश के अमीरों की सूची 29 नवंबर को जारी की थी। इस लिस्ट के मुताबिक देश की टॉप 100 अमीरों के पास 80 हजार करोड़ डॉलर की संपत्ति है। आनंद महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा के नॉन-एग्जेक्यूटिव चेयरमैन हैं। पहले वह इसे एग्जेक्यूटिव चेयरमैन थे लेकिन उन्होंने अप्रैल 2020 से उनकी जिम्मेदारी बदल गई। इसके अलावा उनके पास कोटक महिंद्रा बैंक में भी अहम हिस्सेदारी है।