Get App

India-Maldives Row: कहां से शुरू हुआ भारत-मालदीव के बीच विवाद? इस बिहारी लड़के को ठहराया जा रहा जिम्मेदार

India-Maldives Row: MakeMyTrip ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के केंद्र शासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप जाने के बाद से उसके प्लेटफॉर्म द्वीप के बारे में सर्च या खोज 3,400 प्रतिशत बढ़ गई है। मेकमाईट्रिप ने सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, "हमने प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद से लक्षद्वीप के लिए प्लेटफॉर्म पर सर्च में 3,400 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।"

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2024 पर 10:42 AM
India-Maldives Row: कहां से शुरू हुआ भारत-मालदीव के बीच विवाद?  इस बिहारी लड़के को ठहराया जा रहा जिम्मेदार
India-Maldives Row: लक्षद्वीप को लेकर भारत-मालदीव के बीच एक राजनयिक विवाद भी छिड़ गया है

India-Maldives Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप (Lakshadweep) यात्रा के बाद भारत के सबसे छोटे केंद्र शासित प्रदेश दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है। भारत सहित दुनियाभर में गूगल पर लक्षद्वीप के बारे में जमकर सर्च किया जा रहा है। इस आइलैंड की लोकप्रियता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। हालांकि, लक्षद्वीप को लेकर भारत-मालदीव (India-Maldives Diplomatic Row) के बीच एक राजनयिक विवाद भी छिड़ गया है। लक्षद्वीप दौरे को लेकर भारत और पीएम मोदी के खिलाफ कुछ मंत्रियों की तरफ से विवादित टिप्पणी की गई। भारत की कड़ी आपत्ति के बाद मालदीव ने विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है।

कहां से शुरू हुआ विवाद?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये विवाद कहां और कब शुरू हुआ। दरअसल, पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे की एक तस्वीरें बिहार के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। राजनीतिक टिप्पणीकार रौशन सिन्हा ने X पर पीएम मोदी का एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के साथ रौशन ने कैप्शन में लिखा, "क्या बढ़िया कदम है। यह मालदीव की नई चीनी कठपुटली सरकार के लिए एक बड़ा झटका है। इससे लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।"

बिहारी युवक के इसी पोस्ट के बाद मालदीव के मंत्रियों को मिर्ची लग गई। इसके बाद मालदीव के तमाम मंत्री और अधिकारी भारत के खिलाफ विवादित ट्वीट करने लगे। हालांकि, जब भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी तो मालदीव बैकफुट पर आ गया। मालदीव को अपने मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करने पड़ी। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रौशन बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल गुजरात में अपना कारोबार करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें