Mango Seed: इन दिनों आम की सीजन चल रहा है। इस मौसम में हर कोई इस फल का लुत्फ उठाना पसंद करता है। कुछ लोगों को आम का जूस पसंद है। आमतौर पर लोग सिर्फ आम का गूदा खाते हैं और इसकी गुठलियों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘आम के आम और गुठलियों के दाम’ इन गुठलियों को जिनका कोई दाम न समझकर हम फेंक देते है। उस गुठली के फायदे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आम की गुठलियों में सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन कैल्शियम और कॉपर सहित कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसको खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती हैं।
आम की गुठलियों में सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इसमें ऐसे-ऐसे कई जबरदस्त और अद्भुत गुण छिपे हुए हैं। जिनके बारे में जानने के बाद आप अब से गुठलियों को फेंकना बंद कर देंगे। आइये जानते हैं आम की गुठलियों के फायदे
आम की गुठली का सेवन करने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। आम की गुठली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को डैमेज करने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से हार्ट डिजीज का रिस्क भी कम होता है।
आम के बीजों का चूर्ण दिन में तीन बार खाने से पेचिश ठीक हो सकती है। आम के बीजों को सुखाकर पीस लें। अब 1-2 ग्राम की मात्रा में शहद के साथ सेवन करें। अगर आप कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपके लिए गुठली किसी दवा से कम नहीं हैं।
दातों की मजबूती के लिए भी आम की गुठली का सेवन किया जा सकता है। आम की गुठली स्किन प्रॉब्लम्स से भी छुटकारा दिला सकती है। अगर आप अक्सर पिंपल्स की समस्या से परेशान रहती हैं तो आम की गुठली से बने तेल को पिंपल्स पर लगा सकते हैं। इतना ही नहीं आम की गुठली का चूर्ण पीरियड्स के लिए भी काफी फायदेमंद माना गया है। पीरियड्स के दौरान ज्यादा दर्द होने पर आम की गुठली का चूर्ण लिया जा सकता है।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने में आम के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। मैंगो सीड बटर लें और इसे बालों में चमक और मजबूती के लिए लगाएं। आप इसे सरसों के तेल में मिलाकर कुछ दिनों के लिए धूप में भी रख सकते हैं। इस मिश्रण को लगाने से गंजापन, बालों का झड़ना, जल्दी सफेद होना और रूसी जैसी समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है।
कैसे करें आम आम की गुठलियों का इस्तेमाल?
सबसे पहले आम की गुठलियों को धोकर सुखाया जाता है। जब ये सूख जाएं तो इन्हें पीसकर पाउडर बना लिया जाता है। इसके बाद इस पाउडर को पानी के साथ खा सकते हैं। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से ढेर सारे फायदे मिलते हैं।