Mango Seed: इन दिनों आम की सीजन चल रहा है। इस मौसम में हर कोई इस फल का लुत्फ उठाना पसंद करता है। कुछ लोगों को आम का जूस पसंद है। आमतौर पर लोग सिर्फ आम का गूदा खाते हैं और इसकी गुठलियों को कूड़ेदान में फेंक देते हैं। वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘आम के आम और गुठलियों के दाम’ इन गुठलियों को जिनका कोई दाम न समझकर हम फेंक देते है। उस गुठली के फायदे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। आम की गुठलियों में सोडियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन कैल्शियम और कॉपर सहित कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसको खाने से कई सारी बीमारियां दूर होती हैं।
