First female Sikh judge of United States : भारतीय मूल की मनप्रीत मोनिका सिंह (Manpreet Monica Singh) ह्यूस्टन में हैरिस काउंटी जज (Harris county judge) के रूप में शपथ लेने के साथ ही अमेरिका में पहली फीमेल सिख जज बनने जा रही हैं। सिंह का ह्यूस्टन में जन्म हुआ और वहीं पली बढ़ी हैं। अब वह अपने पति और दो बच्चों के साथ बेलायर में रहती हैं। उन्होंने शुक्रवार को लॉ नंबर 4 में हैरिस काउंटी सिविल कोर्ट (Harris County Civil Court) की एक जज के रूप में शपथ ली थी। सिंह के पिता 1970 के दशक की शुरुआत में अमेरिका जाकर बस गए थे।
