उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में होटल में काम करने वाला एक युवक रोटी पर थूक लगाकर तंदूर में सेंकते हुए दिखाई दे रहा है। वह जितनी भी रोटी तंदूर में डाल रहा है सबसे थूक लगा रहा है। किसी ने छुपकर इसका वीडियो बना लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस ने इस मामले में दो कारीगरों को हिरासत में भी लिया है। बता दें ये वायरल वीडियो 26 दिसंबर की रात 9 बजे का है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हापुड़ रोड पर पहलवान होटल का है, जो करीब 20 साल पुराना बताया जा रहा है। इस होटल में बिहार का रेजा नाम का व्यक्ति काम करता है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम को जब वह रोटी पर थूक लगाकर सेंक रहा था। उसी समय किसी ग्राहक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जिसके बाद होटल में रोटी पर थूक लगाने को लेकर काफी हंगामा हुआ।
पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में
इस वीडियो के बारे में सूचना मिलने के तुरंत बाद नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। पुलिस ने 2 लोगों को हिसासत में लिया, जिसमें कारीगर रेजा और उसके एक साथी शामिल है। दोनों को थाने में लेकर जाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने रेजा के साथी को छोड़ दिया है। जबकि वह अभी भी हिरासत में है। CO सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वह ऐसा क्यों कर रहा था। उन्होंने कहा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बाराबंकी में भी हो चुका है ऐसा
बता दें की थूक कर रोटी बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसी साल अक्टूबर में बाराबंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। यह इरशाद उर्फ इब्राहिम का था, जो रामनगर थाना के सुढ़ियामऊ में सड़क किनारे पर था। यहां पर भी इरशाद तंदूर में रोटी डालने से पहले उसपर थूक लगाता था। कुछ लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जांच कर इस ढाबे को सीज कर दिया गया है।