Get App

Pratiksha Tondwalkar: सफाई कर्मचारी से SBI की असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनीं प्रतीक्षा टोंडवलकर की कहानी आपको भावुक कर देगी

Pratiksha Tondwalkar ने अपने करियर की शुरुआत एक सफाई कर्मचारी के रूप में की थी। यहां तक कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की। इसके बावजूद उन्होंने बेहतर जीवन की तलाश के लिए दृढ़ संकल्प लिया और उन्होंने बढ़ाई शुरू की

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2022 पर 2:16 PM
Pratiksha Tondwalkar: सफाई कर्मचारी से SBI की असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनीं प्रतीक्षा टोंडवलकर की कहानी आपको भावुक कर देगी
मनीकंट्रोल जब उनसे संपर्क किया तो उनकी इमोशनल कहानी के बारे में पता चला

20 साल की उम्र में जब प्रतीक्षा टोंडवलकर (Pratiksha Tondwalkar) ने अपने पति की मौत के बाद भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की मुंबई ब्रांच में एक छोटा सा काम शुरू किया, तो उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी कि वह 37 साल बाद देश के सबसे बड़े बैंक के शीर्ष अधिकारियों में से एक बन जाएगी। जी हां, प्रतीक्षा टोंडवलकर की कहानी आपको भावुक कर देगी।

टोंडवलकर ने अपने करियर की शुरुआत एक सफाई कर्मचारी के रूप में की थी। यहां तक कि उन्होंने स्कूल की पढ़ाई भी पूरी नहीं की थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने और अपने बेटे के बेहतर जीवन की तलाश के लिए दृढ़ संकल्प लिया और उन्होंने बढ़ाई शुरू की। उन्होंने 30 साल से अधिक समय तक कड़ी मेहनत की। इसका परिणाम है कि अब उन्हें SBI में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पद पर प्रमोट किया गया है।

ये भी पढ़ें- Sanjay Raut Arrest: संजय राउत को राहत मिलेगी या हिरासत? थोड़ी देर में PLMA कोर्ट में होगी पेशी

टोंडवलकर की कहानी भारत के पुरुष प्रधान बैंकिंग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अक्सर महिलाओं को अपने परिवार की देखभाल करने के साथ-साथ सामाजिक मानदंडों के खिलाफ जाकर अपना करियर बनाने के लिए उन अतिरिक्त मीलों को पार करना पड़ता है। टोंडवलकर की कहानी भी दूसरी महिलाओं से अलग नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें