दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) आज के वक्त में राजधानी की लाइफ लाइन बन चुकी है। रोजाना हजारों-लाखों की तादाद में यात्री इससे सफर करते हैं। बिना दिल्ली मेट्रो के आज इस शहर की कल्पना करना भी मुश्किल है। लाखों यात्री रोजाना शहर के अलग हिस्सों में पहुंचने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन देश का एक महानगर ऐसा भी है जहां पर दिल्ली से भी पहले मेट्रो रेल सर्विस की शुरुआत हो गई थी। इसी शहर में देश की सबसे पहली और पुरानी मेट्रो सर्विस आज भी मौजूद है। आइये जानते हैं उस शहर वहां पर चली देश की सबसे पहली मेट्रो रेल सर्विस के बारे में।