Microsoft Hyderabad Campus: कॉर्पोरेट लाइफ (Corporate Life) को स्ट्रेस फ्री रखने के लिए कंपनियों द्वारा कुछ खास कदम उठाए जा रहे हैं। उनके लिए ट्रिप्स, एनिवर्सरी गिफ्ट्स और हॉलिडे पैकेजेस देना तो इन दिनों आम हो गया है। इंटरनेशनल कंपनियां (International Companies) अपना सारा पैसा कैंपस को डेवलप करने में खर्च कर रही हैं। एंप्लॉयीज की फिजिकल और मेंटल हेल्थ का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इस सीरीज में माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft Office) ने भी कुछ खास कदम उठाए हैं। कंपनी के ये बदलाव उनके एंप्लॉयीज को काफी पसंद आ रहे हैं।
माइक्रोसॉफ्ट में एंप्लॉयीज को मिलती हैं ये सारी सुविधाएं
माइक्रोसॉफ्ट अपने एंप्लॉयीज को फ्री स्नैक्स, नैप रूम, बेहतर वर्क लाइफ बैलेंस के लिए वर्किंग घंटों में फ्लैक्सिबिलिटी दे रहा है। माइक्रोसॉफ्ट के एंप्लॉयीज हाल ही में एक ऑनलाइन ट्रेंड में शआमिल हुए। सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो में वो अपने वर्किंग स्पेस का टूर करवा रहे हैं। इस वीडियो को खुद माइक्रोसॉफ्ट ने ऑफिशियली अप्रूव किया है। देखिए कैंपस में शटल सर्विस से लेकर मंदिर और चिल करने के लिए लेक साइट जैसी खास फैसिलिटीज।
हैदराबाद के माइक्रोसॉफ्ट कैंपस का वायरल हुआ वीडियो
ये वीडियो कंपनी के हैदराबाद कैंपस में शूट की गई है। कैंपस में चौबीसों घंटे एम्बुलेंस सेवा और एक फार्मेसी, एक सुंदर 800 सीटों वाला आउटडोर एम्फीथिएटर, वाईफाई कनेक्टिविटी के साथ बस सेवाएं, बैंक और एटीएम के साथ-साथ जिम ट्रेनर्स, योग और एरोबिक्स जैसी सुविधाएं भी हैं। लोग जहां से चाहें वहां से काम कर सकते हैं। पहाड़ों के बीच में बसा ये शानदार कैंपस एंप्लॉयीज को प्रार्थना के लिए मंदिर और आपस में बोंड बनाने के लिए शानदार नैचुरल स्पॉट भी देता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने यहां काम करने की इच्छा जाहिर की है।