विदेश मंत्रालय की इंटर्नशिप के साथ 10 हजार रुपये का मिलेगा स्टाइपिंड
Ministry of External Affairs internship programme : विदेश मंत्रालय (MEA) ने आजादी के 75वें वर्ष की स्मृति में हो रहे आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) के तहत एक इंटर्नशिप प्रोग्राम (internship programme) लॉन्च किया है, जिसके लिए 75 कैंडिडेट्स का चयन किया जाएगा।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, एमईए इंटर्नशिप पॉलिसी (MEA Internship Policy) 2022 का उद्देश्य विदेश नीति को लोगों के नजदीक तक ले जाना, एमईए पर ज्यादा फोकस बढ़ाना, मंत्रालय द्वारा इंटर्न्स को अच्छी जानकारियां देना, बेहतर जेंडर इनक्लूजिविटी सुनिश्चित करना और क्वालिफिकेशंस, डॉमिसाइल और सामाजिक-आर्थिक स्थिति के लिहाज से ज्यादा विविधिता देना है।
इलिजिबिलिटी
एमईए में इंटर्नशिप के लिए सामान्य रूप से किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम ग्रेजुएट डिग्री रखने वाले भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी भी आवेदन कर सकते हैं, जहां उनके अंतिम वर्ष के पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप एक अनिवार्य है। कैंडिडेट की उम्र इंटर्नशिप के वर्ष में 31 दिसंबर को 25 साल से ज्यादा न हो।
2022 में अप्रैल-जून, 2022 के दौरान तीन महीनों की अवधि के लिए 75 इंटर्नशिप ऑफर की जाएंगी।
एप्लीकेशन, स्क्रूटनी, सलेक्शन, डिवीजन का अलोकेशन, नोटिफिकेशन, एक्सटेंशन और सर्टिफिकेशन की साथ पूरी चयन प्रक्रिया www.internship.mea.gov.in पर ऑनलाइन होगी। हर कैंडिडेट को इस प्रॉसेस में भाग लेने के लिए इंटर्नशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
हर इंटर्न को प्रति माह 10 हजार रुपये का मानदेय मिलेगा। डॉमिसाइल राज्य की राजधानी से दिल्ली तक का आने-जाने का एक बार का इकोनॉमी क्लास का हवाई किराया दिया जाएगा। इंटर्नशिप के दौरान दिल्ली में रहने और खाने-पीने की व्यवस्था खुद करनी होगी।
सलेक्शन प्रोसिजर
सलेक्शन प्रोसेस में दो चरण होंगे- प्रेलिमिनेरी स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू। प्रॉसेस में कोटा कम वेटेज सिस्टम का पालन किया जाएगा, जिसमें 28 राज्यों और 8 यूनियन टेरिटरीज के एप्लीकैंट्स पर विचार किया जाएगा।
28 राज्यों और 8 यूनियन टेरिटरीज से 2-2 इंटर्न चुने जाएंगे। इसके अलावा टीएडीपी जिलों/ समाज के वंचित तबकों से 3 इंटर्न होंगे। 75 इंटर्नशिप में 75 इंटर्नशिप में न्यूनतम 30 फीसदी महिलाएं होंगी। +2 और ग्रेजुएशन परीक्षाओं में अंकों के आधार पर आकलन किया जाएगा। राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
प्रेलिमिनेरी स्क्रीनिंग स्टेज के दौरान टीएडीपी जिलों के एप्लीकैंट्स और पर्सनल इंटरव्यू स्टेज में एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरीज के एप्लीकैंट्स को प्राथमिकता दी जाएगी।
मेरिट लिस्ट में चुने गए कैंडिडेट्स से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पर्सनल इंटरव्यू के लिए संपर्क किया जाएगा।
इंटर्नशिप के दौरान, कैंडिडेट्स को मंत्रालय के कामकाज, उससे जुड़े कार्यालयों, मंत्रालय के पब्लिक इंटरफेस और भारतीय नागरिकों की सहायता में उसकी भूमिका के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया जाएगा। नियम और शर्तों के आधार पर संभावित रूप से एक विदेशी मिशन की विजिट कराई जाएगी।
अहम तारीखें
15 फरवरी, 2022 : एप्लीकेशन प्राप्त करने की डेडलाइन।
18 फरवरी, 2022 : चुने गए कैंडिडेट्स की घोषणा और इंटरव्यू के लिए संपर्क करना।
22-24 फरवरी, 2022 : इंटरव्यू (डीवीसी)।
28 फरवरी, 2022 : चयनित कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा।