Get App

Mobile है साइलेंट किलर बीमारी, अंग-अंग को कर देगा खराब, जानिए कैसे करें बचाव

Mobile Side Effects: मोबाइल को सिर के पास रखना घातक साबित हो सकता है। इससे निकलने वाले रेडिएशन के वजह से लंबे समय तक सेल फोन को सिर के पास रखने पर कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। स्मार्ट फोन की स्क्रीन से एक नीली रोशनी निकलती है, जो नींद के पैटर्न को बिगाड़ देती है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Sep 14, 2023 पर 3:21 PM
Mobile है साइलेंट किलर बीमारी, अंग-अंग को कर देगा खराब, जानिए कैसे करें बचाव
Mobile Side Effects: मोबाइल से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स निकलती है जो दिमाग के लिए ठीक नहीं है

Mobile Side Effects: आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी और डिजिटल युग में मोबाइल शरीर का एक अहम अंग बन गया है। बहुत से लोग मोबाइल के बिना बेचैन होते नजर आ सकते हैं। मोबाइल के तेजी से बढ़ते चलन से कई तरह की बीमारियां फैल रही हैं। बहुत से लोग रात दिन मोबाइल में बिता देते हैं। देर रात तक मोबाइल का इस्तेमाल करना और बाद में सिर के पास रखकर सो जाना कई तरह की बीमारियों को निमंत्रण देने के बराबर है। ज्यादा फोन का इस्तेमाल करना, धीरे-धीरे आपको बीमार कर सकता है।

इससे आपको सिरदर्द, आंखों में तनाव और नींद के पैटर्न में गड़बड़ी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अगर आप गाड़ी चलाते समय अपने फोन का उपयोग कर रहे हैं, तो इससे ड्राइविंग से आपका ध्यान हट सकता है। कार दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। यह बेहद घातक साबित हो सकता है।

फोन रेडिएशन के नुकसान

मोबाइल फोन रेडिएशन इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही सेल फोन से निकलने वाली नीली रोशनी नींद पैदा करने वाले हार्मोन के उत्पादन पर रुकावट डालती है। जिसे मेलाटोनिन भी कहा जाता है। यह सर्कैडियन रिदम (बॉडी क्लॉक) को रोकने का काम करती है। जिससे सोने में कठिनाई होती है। वहीं सेल फोन की स्क्रीन से एक नीली रोशनी निकलती है, जो प्राकृतिक रूप से चलने वाले नींद के पैटर्न को बिगाड़ देती है। आसान भाषा में कहें तो ज्यादा फोन का इस्तेमाल आपके नींद के चक्र को पूरी तरह से खराब कर सकती है। वहीं जब आप सोने जा रहे हों तो फोन को बंद कर दें। अगर आपको रात में फोन आने पर उठाना जरूरी है तो मोबाइल फोन को अपने बिस्तर से दूर रखें। अलार्म के लिए घड़ी का इस्तेमाल करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें