Moderate Drinking: कभी-कभी शराब पीना भी हो सकता है जानलेवा, रिसर्च में हुआ खुलासा

Moderate Drinking: आम तौर पर आपने सुना होगा कि थोड़ा बहुत शराब पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आपने ऐसा सुना है तो अब इसे हमेशा के लिए भूल जाइये। हाल ही में हुए एक रिसर्च में ये जानकारी समने आई है कि कभी-कभी शराब पीना भी रोज पीने जितना ही खतरनाक हो सकता है। यह आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है

अपडेटेड Apr 11, 2023 पर 4:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शराब पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। थोड़ी मात्रा में शराब पीना भी मौत का जोखिम बढ़ सकता है

Moderate Drinking: कुछ लोगों के लिए कोई भी पार्टी या सेलिब्रेशन शराब की बिना अधूरा होता है। लोग शराब पीने के लिए खास मौकों की तलाश में जुटे रहते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि थोड़ी मात्रा में शराब पीना सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन एक रिसर्च ने इस भ्रम को तोड़ दिया है। हाल ही में एक रिसर्च में कहा गया है कि थोड़ा मात्रा में शराब पीना भी जानलेवा हो सकता है। जामा नेटवर्क ओपन (JAMA Network open) में छपी स्टडी में 100 से अधिक लोगों पर रिसर्च किया गया है। जिसमें कहा गया है कि कभी-कभी शराब पीना भी रोज पीने जितना ही खतरनाक हो सकता है। ये सेहत के लिए उतना ही नुकसान पहुंचाता है।

दरअसल, कहा जा रहा था कि कम शराब पीने वालों में मौत की संभावना उन लोगों से कम रहती थी जो कि रोजाना पीते हैं। लेकिन इस रिसर्च में यह दावा किया गया है कि जो लोग हफ्ते में 3-4 बार, एक या दो पेग शराब पीते हैं। उनकी सेहत को भी उतना ही खतरा रहता है।

रिसर्च में शामिल हुए 50 लाख लोग


इस रिसर्च में आगे कहा गया है कि महिलाओं के लिए 1 औंस से कम और पुरुषों के लिए 1.5 औंस से कम शराब पीने से मौत का खतरा काफी हद तक बढ़ गया है। यानी समय से पहले मौत का जोखिम बढ़ जाता है। जामा नेटवर्क के इस रिसर्च में करबी 50 लाख लोग शामिल हुए। रिसर्च में ये भी कहा गया है कि 300 ml बियर. 140 ml वाइन या 40 ml हार्ड लिकर रोज पीने वाले भी खतरे के शिकार हो सकते हैं। रिसर्च में यह बात सामने आई है कि थोड़ी मात्रा में शराब पीने सेहत पर अच्छा नहीं, बल्कि खराब असर ही पड़ता है।

योग भगाए रोग, फिट रहने के लिए रोज करें ये अभ्यास, दिमाग को मिलेगी शांति

शराब से होने की मौतों का आंकड़ा बढ़ा

शराब पीने से मुंह, नाक, गले, पेट, लीवर और ब्रेस्ट के कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौ मौतों में 4 से 30 फीसदी मौतें शराब के सेवन के कारण होती हैं। इसके अलावा शराब पीने से डिप्रेशन, बैचेनी, पेनक्रियाटाइटिस, सुसाइडल टेंडेंसी और एक्सीडेंट जैसे मामले सामने आते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।