Monsoon Diet: भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। अब बारिश शुरू हो गई है। मौसम बदल गया है। ऐसे में इस मौसम में ठंडक के साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। इस मौसम में इम्यून सिस्टम थोड़ा कमजोर हो जाता है। जिससे कई तरह के इन्फेक्शन और बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि बारिश के मौसम में डाइट का खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। इन दिनों कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनके सेवन से बचना चाहिए।
बारिश के मौसम में लोगों को इन्फेक्शन होने का खतरा ज्यादा रहता है। सर्दी, जुकाम, खांसी का खतरा बना रहता है। इस मौसम में पेट की भी शिकायत आने लगती है। पेट खराब होने से कई समस्याएं आ सकती हैं। डॉक्टरों का मानना है कि बारिश में हरी सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए।
इन सब्जियों का नहीं करें सेवन
बारिश से फसल में कीड़ों का खतरा बढ़ जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में नमी और गंदगी के कारण उनके दूषित होने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में ये सब्जियां बहुत ही जल्दी खराब हो जाती हैं। इसमें कीड़े होने लगते हैं। ऐसे में ये स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इन दिनों पालक, पत्तागोभी जैसी सब्जियों को न खाने में भलाई है। इसके बजाय आप करेला, तरोई जैसी अन्य सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। लिहाजा मॉनसून के मौसम में हरी सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए। वहीं बैंगन का सेवन भी कम से कम करना चाहिए।
शिमला स्वादिष्ट और विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इनमें ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक रसायन होते हैं। जो काटने या चबाने पर आइसोथियोसाइनेट्स में टूट जाते हैं। कच्चा या पकाकर खाने पर ये रसायन मतली, उल्टी, दस्त और सांस लेने में समस्या पैदा कर सकती है।
भिंडी, फूलगोभी और मटर जैसी सब्जियां लगभग सभी को बहुत ही पसंद होती है। लेकिन बारिश के मौसम में इनका सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन सब्जियों को पचने में काफी समय लगता है। ऐसे में आपको पाचन संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
किन सब्जियों का करें सेवन?
मानसून के दौरान जिन सब्जियों का सेवन करना चाहिए उनमें लौकी, मूली, खीरा, लहसुन, टमाटर, भिंडी आदि शामिल हैं। हालांकि संक्रमण से बचने के लिए मानसून के दौरान कई सब्जियों से बचना चाहिए।