Morocco Earthquake: मोरक्को में भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। शुक्रवार की रात मोरक्को में 6.8 रिक्टर का भूकंप आया था। भूकंप 71 किलोमीटर मर्रकेश के साउथवेस्ट में 18.5 किमी की गहराई तक महसूस किया गया। शुक्रवार रात 11.11 बजे शहर भर में भयंकर तबाही मच गई। मोरक्को में आए इस भूकंप की वजह से अभी तक 1,000 से भी ज्यादा लोगों की मौतें हुई हैं। वहीं 1,200 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर मोरक्को की काफी डरावनी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इन वीडियोज में बिल्डिंग्स को गिरते हुए देखा जा सकता है।
ऐस्सोइरा के एक वासी ने AFP को बताया कि लोग घरों से निकलकर बाहर सोने पर मजबूर हैं। वहीं भूकंप के आने के बाद से पूरे मर्रकेश में लोगों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। एक आदमी ने बताया कि घटना के बाद शहर भर में एंबुलेंसेस की आवाजें आ रही थीं। बिल्डिंग्स का काफी बड़ा हिस्सा गिर चुका था। लोग घरों से बाहर भाग रहे थे, ज्यादातर तो इसी सोच में घर से बाहर पूरी रात बिता रहे थे कि कहीं भूकंप दोबारा दस्तक ना दे दे।
USGS (United States Geological Survey) के मुताबिक मोरक्को में ज्यादातर लोग ऐसे घरों में रहते हैं जो भूकंप से काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। बता दें कि मर्रकेश में पावर कट लगने से इंटरनेट कनेक्टिविटी पर काफी ज्यादा असर पड़ा है। मोरक्को के उत्तरी हिस्से में अकसर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। मोरक्को का ये इलाका अफ्रीकन और यूरेशियन प्लेट्स के बीच में बसा है इसलिए वहां पर इस तरह की प्राकृतिक आपदा आना संभावित है।
सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित इलाका
2004 में मोरक्को के नॉर्थईस्ट अल होचीमा में भूकंप आया था। इस भूकंप में 926 लोग घायल और 628 लोग मारे गए थे। 1980 में अल्जीरिया के पड़ोसी इलाके एल असनाम में इतिहास का सबसे बड़ा और तबाही मचाने वाला भूकंप आया था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई थी। इस आपदा की वजह से 2500 लोगों ने अपनी जवान गंवाई थी और तीन लाख लोग बेघर हो गए थे।