सोशल मीडिया इन दिनों क्रिंज वीडियोज का अड्ढा बन गया है। बस कोई एक ट्रेंड शुरू होते ही सब भेड़ चाल में चल पड़ते हैं। हर ट्रेंडिंग गाने पर ठुमके लगाने के अलावा just looking like a wow पर होंठ इलाना, इस तरह के अतरंगी ट्रेंड तेजी से सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इसी सीरीज में है आपका इन दिनों का सबसे देखा जाने वाला Moye Moye ट्रेंड भी है। दुख को अपना हथियार बनाने वाले इस ट्रेंड का इन दिनों जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। आइए जानते हैं इसकी कहानी-
सर्बिया की सिंगर का हिट गाना
Moye Moye ट्रेंड इन दिनों काफी पॉपुलर है। दरअसल असल गाना Moye Moye नहीं बल्कि Moye More है। इस गाने को सर्बिया सिंगर और सॉन्ग राइटर Teya Dora ने Dzanum के नाम से रिलीज किया है। इस गाने को यूट्यूब पर 58 मिलियन व्यूज यू ट्यूब पर मिले हैं। ये गाना बुरे सपनों और निराशा को दर्शाता है। वहीं इंटरनेट पर इस गाने के जरिए हंसी के ठहाके लगाए जा रहे हैं।
दिल्ली पुलिस ने शेयर किया मीम
आम इंसानों को छोड़िए दिल्ली पुलिस तक इस ट्रेंड को इग्नोर नहीं कर पाई। रैश ड्राइविंग के लिए लोगों को जागरुक करते हुए दिल्ली पुलिस ने भी ऐसा संदेश दिया और बैकग्राउंड में मोए..मोए.. गाना लगाया। इस गाने को अक्सर ड्रामा, दुख और इमोशनल कंटेट में बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर लगाया जाता है। ऑरिजनल गाना 2023 मार्च में रिलीज हुआ था। ये गाना सिर्फ तीन मिनट का है और ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर है।