Isha Ambani: मुकेश अंबानी बने नाना, ईशा अंबानी ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

Isha Ambani: मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 3:53 PM
Isha Ambani: बच्ची का नाम आदिया (Aadiya) और लड़के का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है

भारतीय अरबपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) नाना बन गए हैं। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) और दामाद आनंद पीरामल (Anand Piramal) जुड़वां बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। ईशा अंबानी ने शनिवार को जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। बच्ची का नाम आदिया (Aadiya) और लड़के का नाम कृष्णा (Krishna) रखा गया है। अंबानी और पीरामल परिवार ने एक मीडिया बयान में इसकी जानकारी दी।

ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। 31 साल की ईशा रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और पत्नी नीता अंबानी की बेटी हैं। वह वर्तमान में रिलायंस रिटेल वेंचर्स के कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। जबकि उनके पति आनंद पीरामल पीरामल ग्रुप के फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस देखते हैं।

ये भी पढ़ें- पंजाब में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो ड्रोन, BSF जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौटे


ईशा मुकेश और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं। काफी कम उम्र में उन्होंने रिलायंस का कारोबार संभालने में अपने पिता का हाथ बंटाना शुरू कर दिया था। उन्हें अक्टूबर 2014 में रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के बोर्ड में जगह दी गई थी।

मुकेश अंबानी के परिवार में अब तीन छोटे बच्चे हो गए हैं। मुकेश अंबानी 2020 में ही दादा बन गए थे, जब उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने 10 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था। अब मुकेश अंबानी नाना बन गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।