RBI को 26 दिसंबर मंगलवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला। ईमेल में मुंबई की 11 अलग-अलग जगहों पर 11 बम प्लांट किए जाने की धमकी दी गई है। नए साल के उत्सव के रंग में भंग डालने के लिए ये मेल भेजा गया है। मेल भेजने वाले ने RBI गवर्नर शक्तिकांत दास और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस्तीफे की़ मांग की है। मेल भेजने वाले का दावा है कि दोनों ही देश के इतिहास में सबसे बड़े स्कैम में शामिल हैं। इस मेल में लिखा गया है कि 11 बमों को मुंबई की अलग-अलग लोकेशंस RBI ऑफिस, HDFC बैंक और ICICI बैंक में लगाया गया है। ये धमाका दोपहर 1.30 बजे होगा।
