ऑनलाइन का जमाना आ गया है। पूरी दुनिया डिजिटल होती जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया का दबदबा भी तेजी से बढ़ रहा है। हर कोई सोशल मीडिया से जुड़ना चाहता है। अब यह सोशल मीडिया किसी हथियार से कम नहीं है। लेकिन इस मीडिया ने एक ऐसा काम कर दिया है, जिसे मुंबई पुलिस दो साल से नहीं कर पा रही थी। दरअसल, मुंबई में एक महिला के घर से दो साल पहले 8 लाख के गहने चोरी हो गए थे। महिला ने पुलिस में FIR दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस जांच पड़ताल करती रही। महिला ने अपने गहने सोशल मीडिया में ढूंढ लिया।
खार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल ने बताया कि एक 49 साल की महिला ने 8 लाख रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज़ कराई थी। इसके बाद महिला और पुलिस गहने की तलाश करने लगे।
महिला की नौकरानी ने चुराए थे गहने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के खार इलाके की एक पॉश सोसायटी में एक महिला ने अपने यहां दो महिला मेड रखी थी। इनमें एक मेड 7 साल से काम कर रही थी। जबकि दसूरी मेड 2 साल से काम कर रही थी। दिसंबर 2022 में एक मेड छुट्टी पर चली गई थी। उसकी जगह पर कुछ दिनों के लिए एक नई मेड को काम पर रखा गया था। जब नई मेड घर पर काम करती थी। उस दौरान शिकायत करने वाली महिला अपने पति के साथ दुबई चली गई। इसी समय पुरानी मेड छुट्टी से वापस आ गई। इधर नई मेड ने काम पर आना बंद कर दिया। इसके बाद शिकायत करने वाली महिला वापस भारत आ गई। एक दिन उसे कहीं पार्टी में बाहर जाना था तो वो अलमारी में रखे अपने गहने निकालने गई। अलमारी खोली तो उसके होश उड़ गए।
अलमारी में उनके गहने रखे थे। इनमें पांच सोने की अंगूठी, जिस पर हीरा जड़ा हुआ था। इसकी कीमत 7 लाख रुपये बताई जा रही थी। एक कान का रिंग, जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये थी। यानी कुल मिलाकर करीब 8 लाख का गहने गायब थे।
इंस्टाग्राम की रील में हुआ खुलासा
शिकायत करने वाली महिल ने तीनों मेड से गहनों के बारे में पूछताछ की। तीनों ने कह दिया गहनों के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक दिन नई मेड ने चोरी किए हुए गहनों में डायमंड रिंग पहनकर रील्स बनाई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट पर शिकायत करने वाली महिला की नजर पड़ गई। महिला ने तुरंत अपनी रिंग पहचान ली। फौरन उसका स्क्रीनशॉट लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बिना कोई देरी किए नई मेड को फौरन हिरासत में ले लिया। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।