Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो रहें सावधान, इस रूट पर है मेगा ब्लॉक

Mumbai Local Train Update: सेंट्रल रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया है। वहीं पश्चिम रेलवे ने भी सांताक्रूज और गोरेगांव के बीच जंबो ब्लॉक का फैसला लिया है

अपडेटेड Jan 16, 2022 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
जानिए आज किस-किस रूट पर है मेगा ब्लॉक

Mumbai Local Train Update: मुंबईकरों के लिए लोकल ट्रेन लाइफ लाइन की तरह है। रविवार के दिन आम तौर पर मेगा ब्लॉक रहता है। ऐसे में अगर आप आज मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

रेलवे अपने ट्रैक और अन्य चीजों को दुरुस्त रखने के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक का फैसला लिया है। इस दौरान कई रूट पर ट्रेन की सर्विस पर असर पड़ सकता है।

मेन लाइन


सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक CSMT से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। माटुंगा और मुलुंड के बीच अपने संबंधित हॉल्ट के अनुसार स्टेशनों पर रुकेगी।

ठाणे से आगे इन फास्ट ट्रेनों की सर्विसेज को मुलुंड में डाउन फास्ट लाइन पर रिडायवर्ट किया जाएगा। जो कि अपने निर्धारित समय से 15 मिनट देरी से पहुंचेगी। सुबह 10.46 बजे से दोपहर 3.26 बजे तक ठाणे से छूटने वाली अप फास्ट सेवाओं को मुलुंड में अप स्लो लाइ पर डायवर्ट किया जाएगा। जो कि मुलुंड और माटुंगा के बीच अपने हॉल्ट के मुताबिक रुकेगी।

हार्बर लाइन

सुबह 11.16 बजे से शाम 4.47 बजे तक CSMT से वाशी, बेलापुर, पनवेल के लिए छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन और CSMT से सुबह 10.48 बजे से शाम 4.43 बजे तक बांद्रा, गोरेगांव से छूटने वाली डाउन हार्बर लाइन सर्विसेस कैंसल रहेंगी।

Delhi Coronavirus: राजधानी में पिछले 24 घंटों में आए Covid-19 के 20,718 नए केस, 30 लोगों की हुई मौत

पश्चिम रेलवे

वहीं पटरियों और सिग्नल ओवरहेड के रखरखवा के चलते वेस्टर्न रेलवे ने सांताक्रूज और गोरेगांव स्टेशनों के बी रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अप और डाउन फास्ट लाइनों पर 5 घंटे का जंबो ब्लॉक लिया गया है। इस दौरान सांताक्रूज और गोरेगांव के बीच लोकल ट्रेनों को स्लो लाइन पर चलाया जाएगा। ब्लॉक के दौरान कुछ ट्रेनें कैंसल रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।