Get App

Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो रहें सावधान, इस रूट पर है मेगा ब्लॉक

Mumbai Local Train Update: सेंट्रल रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक का निर्णय लिया है। वहीं पश्चिम रेलवे ने भी सांताक्रूज और गोरेगांव के बीच जंबो ब्लॉक का फैसला लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2022 पर 10:59 AM
Mumbai Local Train Update: मुंबई लोकल ट्रेन में कर रहे हैं सफर तो रहें सावधान, इस रूट पर है मेगा ब्लॉक
जानिए आज किस-किस रूट पर है मेगा ब्लॉक

Mumbai Local Train Update: मुंबईकरों के लिए लोकल ट्रेन लाइफ लाइन की तरह है। रविवार के दिन आम तौर पर मेगा ब्लॉक रहता है। ऐसे में अगर आप आज मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।

रेलवे अपने ट्रैक और अन्य चीजों को दुरुस्त रखने के लिए रविवार को मेगा ब्लॉक का फैसला लिया है। इस दौरान कई रूट पर ट्रेन की सर्विस पर असर पड़ सकता है।

मेन लाइन

सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने सुबह 10.25 बजे से दोपहर 3.44 बजे तक CSMT से छूटने वाली डाउन फास्ट सेवाओं को माटुंगा में डाउन स्लो लाइन पर डायवर्ट किया जाएगा। माटुंगा और मुलुंड के बीच अपने संबंधित हॉल्ट के अनुसार स्टेशनों पर रुकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें