Credit Cards

Mumbai Weather: गणेश उत्सव तक मुंबई में होगी झमाझम बारिश, ठाणे और पालघर में येलो अलर्ट जारी

Mumbai Weather Forecast: देश के कई इलाकों में झमाझम बारिश जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में गणपति की धूम मची हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान 14 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों में मुंबई और उपनगरीय इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है

अपडेटेड Sep 09, 2024 पर 9:27 AM
Story continues below Advertisement
Mumbai Weather Forecast: मुंबई में अगले कुछ दिनों में तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है।

मुंबई की हर गली में गणपति की धूम मची हुई है। मुंबई की सड़कें गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंज रही हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मुंबईकरों को एक अलग ही गुड न्यूज दी है। मौसम विभाग का कहना है कि मायागरी में गणपति उत्सव के दौरान झमाझम बारिश होगी। गणपति के दौरान झमाझम बारिश से मौसम काफी सुहावना हो जाता है। विसर्जन के दौरान रिमझिम बारिश गणेश भक्तों का उत्साह दोगुना कर देती है। गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई में झमाझम बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने मुंबई में आने वाले दिनों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अगले एक से दो दिनों में मुंबई और उपनगरों में कभी-कभार मध्यम बारिश हो सकती है। इस बीच शहर का न्यूनतम और अधिकतम तापमान 32 और 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 8 सितंबर को ठाणे और पालघर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं मुंबई के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई।

मुंबई इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल


मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 9 सितंबर से आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापामान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसापास रहने की संभावना है। पिछले हफ्ते मौसम विभाग ने मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। जिसमें अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई गई थी। मुंबई में जून महीने मे मानसून दस्तक दे देता है। इस साल जून 2024 से अब तक 2514 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह औसत बारिश से 9 फीसदी ज्यादा है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सभी झीलें पानी से लबालब भर गई हैं। तुलसी, विहार, भातसा, मोडक सागर, तानसा, अपर वैतरणा और मध्य वैतरणा झील से रोजाना 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है।

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

आज (9 सितंबर 2204) मुंबई में मौसम सुहावना रहेगा। इसकी वजह ये है कि आसमान में आंशिक रूप से बाजल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं तापमान 32 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

Weather Updates: दिल्ली समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, जानें अपने शहर में मौसम का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।